फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इस हालत में मिली थी वन विभाग के कर्मी की लाश, अब जैकेट से खुलेगा हत्या का राज, दर्दनाक है पूरी वारदात

Tue, 20 Dec 2022 11:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद में गांव बिश्नोईवाला के पूर्व प्रधान सोनवीर उर्फ सोनू के पिता एवं वन विभाग कर्मी नरेंद्र सिंह (59) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

परिजनों ने घटना अज्ञात में दर्ज कराई है। मृतक जैकेट पहने हुए थे, परिजनों का कहना हैं कि यह जैकेट उनकी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारोपियों की जैकेट हो सकती है, जिसे घटना से पहले उन्होंने नरेंद्र सिंह को पहनाया होगा। यही जैकेट खुलासे में अहम कड़ी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
खेत पर जाते हुए नरेंद्र सिंह अक्सर अपने हाथ में एक डंडा रखते थे। अब यह डंडा उनके शव के पास ही पड़ा मिला।  नरेंद्र सिंह उत्तराखंड वन निगम में स्केलर के पद पर तैनात थे। इस पद पर उनकी बहाली कोर्ट में लंबे समय तक मुकदमा लड़ने के बाद हुई थी। फिलहाल उनकी ड्यूटी कोटद्वार में चल रही थी, ड्यूटी के बाद अपने गांव लौट आते थे।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सोमवार की सुबह विश्नोईवाला के ही रहने वाले अजयपाल पड़ोस के गांव रहमापुर में स्थित गन्ने के खेत पर पहुंचे तो उन्होंने नरेंद्र सिंह का शव पड़ा देखा। नरेंद्र सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी, मौके पर खून भी बिखरा मिला। सूचना पर नरेंद्र सिंह परिजन और पुलिस को दी गई। आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार और सीओ नगीना भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी देहात राम अर्ज भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी  ली। मृतक के बेटे सोनवीर की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Murder - फोटो : Amar ujala
गन्ने के खेत में गोली लगा शव पड़ा मिला है। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन टीमों का गठन किया गया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। - रामअर्ज, एएसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें