फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई, खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, 25 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Sat, 14 Jan 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के किरतपुर में शनिवार को प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। यहां प्रशासन की टीम द्वारा 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है।

बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत नायब तहसीलदार के नेतृत्व में ग्राम बुडगरी में कब्जाधारी किसान से खलियान की 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

2 of 5
जमीन को कब्जा मुक्त कराया। - फोटो : amar ujala
शनिवार को तहसील नजीबाबाद के नायब तहसीलदार राज चौधरी कानूनगो और लेखपाल को साथ लेकर किरतपुर क्षेत्र के गांव बुडगरी में पहुंचे, जहां पर किसान हेमेंद्र ने खलियान की भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
जमीन को कब्जा मुक्त कराया। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि भूमि पर सरसों व गन्ना बो रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने खलियान की भूमि पर खड़े गन्ने व सरसों को जोत डाला। 

4 of 5
जमीन को कब्जा मुक्त कराया। - फोटो : amar ujala
इसके बाद टीम ने 25 बीघा जमीन को खाली कराकर कब्जा मुक्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर। - फोटो : amar ujala
इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें