मुनीर
- फोटो : amar ujala
फांसी की सजा के बाद से मुनीर को सोनभद्र जिला जेल में रखा जा रहा था। 17 नवंबर को तबीयत खराब होने पर पहले जिला अस्पताल और फिर बीएचयू में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह 9:35 बजे उसकी मौत हो गई। मुनीर को फांसी और मौत में 21 तारीख का भी एक संयोग रहा। 21 मई को उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी, जबकि मौत नवंबर की 21 तारीख को हो गई।