समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर जैसी ही बिजनौर जनपद पहुंची तो उनके चाहने वाले भावुक हो गए। पिछले कुछ दिनों से उनकी लंबी उम्र की दुआ करने वाले बहुत दुखी हैं और उनके आंसू भी छलक पड़े। उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पढ़िए मुलायम सिंह यादव से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा-
सच्चे समाजवादी थे मुलायम सिंह यादव - विधायक तसलीम अहमद
समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी नेता थे। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं पूरे देश की राजनीति को नुकसान पहुंचा है। राजनीति में बड़ा कद रखने वाले मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक कुशलता का यही परिचय है कि तीन बार मुख्यमंत्री, सात बार सांसद, आठ बार विधायक रहने के साथ मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी देश का नेतृत्व किया।