बिजनौर में पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से झारखंड से लाए गए 12 किशोरों सहित 24 लोगों को मुक्त कराया हैं।
बताया गया कि चार साल पहले जिले में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) खोली गई थी, जिसे दो साल पहले थाने का दर्जा दिया गया। थाने बनने के बाद जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी की धाराओं में यह पहला केस दर्ज हुआ है।