फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 28 Jul 2022 09:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
सात आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से झारखंड से लाए गए 12 किशोरों सहित 24 लोगों को मुक्त कराया हैं। 

बताया गया कि चार साल पहले जिले में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) खोली गई थी, जिसे दो साल पहले थाने का दर्जा दिया गया। थाने बनने के बाद जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी की धाराओं में यह पहला केस दर्ज हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
थाना एएचटीयू और बाल संरक्षण अधिकारी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की और मानव तस्करी में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार व महिंद्रा पिक-अप गाड़ी, आरोपियों के पास से 49 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन झारखंड के जिला चतरा के थाना लावलौंग के गांव लमटा निवासी दयाराम साहू उर्फ जयकुमार और हरेंद्र कुमार, इसी जिले के गांव लोटवा थाना कुंडा निवासी अजय कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
इनके साथ बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुबैना निवासी सतेंद्र कुमार त्यागी, अतुल त्यागी व शोभित त्यागी, मोहल्ला सईद नगर नूरपुर निवासी कपिल त्यागी को भी गिरफ्तार किया गया है।

4 of 5
मामले की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि झारखंड से 12 किशोर और 12 व्यस्क लोगों को तस्करी कर बिजनौर लाया जा रहा था। जिनकी खरीद फरोख्त कर बाल श्रम कराया जाता। सभी को बंधनमुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर में मानव तस्करी का पर्दाफाश। - फोटो : amar ujala
गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे सभी आपस में पहले से ही परिचित हैं। झारखंड के रहने वाले तीनों आरोपी बिजनौर आते-जाते रहते थे और झारखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को पैसों का लालच व नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिजनौर लेकर आते थे। गिरोह के सदस्य बिजनौर में इन्हें ईंट-भट्टा मालिकों, किसानों और साहूकारों को सौंप देते थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें