फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: विदेशी पर्यटकों ने चखा भारतीय दाल-चावल का स्वाद, दिल से की तारीफ और UP Police को बोला धन्यवाद

Thu, 12 Jan 2023 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : विदेशी पर्यटकों ने बिजनौर में पुलिस चौकी पर भारतीय दाल-चावल का स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने खाने की दिल से की तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी पर्यटकों ने खाए भारतीय दाल-चावल। - फोटो : amar ujala
गंगा यात्रा कर रहे विदेशी पर्यटकों ने बिजनौर के बालावाली में दाल-चावल का स्वाद चखा। जो कि इस भारतीय खाने की तारीफ करना नहीं भूले और स्वाद के कायल हो गए। खाना खाने के बाद पुलिस को धन्यवाद बोलकर आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।



बुधवार को बालावाली चौकी के पास गंगा घाट पर एक नाव आकर किनारे लगी। जिसमें सवार फ्रांस के रहने वाले एलक्स और मरीना ने बालावाली पुलिस चौकी पहुंचकर खाना खाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
पर्यटकों ने बताया के वो दोनों भाई बहन हैं और तीन सप्ताह की गंगा यात्रा पर निकले हैं, जिन्हें नाव से ही ऋषिकेश से वाराणसी तक का सफर तय करना है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विदेशी पर्यटकों की इच्छा जानकर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार तुरंत ही इंतजाम में जुट गए। उड़द की बिना छिलके वाली दाल और चावल बनवाए गए। साथ में अन्य व्यंजन भी परोसे गए। जिसके बाद दोनों पर्यटक पुलिस के व्यवहार से काफी खुश दिखाई दिए। जिन्होंने दाल चावल के स्वाद की खूब तारीफ की।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
चौकी प्रभारी ने उन्हें बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या के दौरान 112 डायल कर सकते हैं। तुरंत ही पुलिस की मदद मिल जाएगी। जिसके बाद पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मंडावर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया के बालाबाली पुलिस चौकी पर सुविधाओं का अभाव है, मगर उसके बाद भी पुलिस की ओर से उनके लिए समुचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें