सीएम योगी का बिजनौर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम में सांसद चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सूची चौधरी, अशोक राणा, ओम कुमार, सुशांत सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।