फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोर्टिस अस्पताल में हुई SP की ब्रेन सर्जरी, प्रभाकर चौधरी ने संभाला चार्ज, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Thu, 16 Feb 2023 09:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम उनकी ब्रेन सर्जरी की गई। एसपी दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से प्रभाकर चौधरी को बिजनौर भेजा गया है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक बिजनौर में अस्थाई ड्यूटी पर तैनात किया है।

पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने आदेश जारी करते हुए 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को अग्रिम आदेशों तक बिजनौर में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। अस्थाई ड्यूटी पर आए प्रभाकर चौधरी बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे बिजनौर पुलिस लाइन पहुंच गए। जिन्होंने कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था पर पुलिस अफसरों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 6
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार की शाम अचानक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत चिंताजनक देखते हुए तुरंत ही मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के मिमहेंस हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। ब्रेन हेमरेज होने की वजह से रात में 12:00 बजे ही उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसपी की देखरेख में लगे पुलिसकर्मियों के अनुसार अनुसार एसपी बिजनौर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को उनकी तमाम जांच कराने के बाद शाम साढ़े चार बजे ब्रेन सर्जरी की गई।
विज्ञापन

3 of 6
फोर्टिस अस्पताल - फोटो : सुदर्शन झा
आवाज लगाने पर आंख खोली, बोले नहीं
पुलिस अफसरों के अनुसार बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह की पीआरओ ने उन्हें आवाज लगाई, जिस पर एसपी ने आंख खोलकर पीआरओ को देख लिया लेकिन, उनसे बोला कुछ नहीं गया। प्रतिसार निरीक्षक ने भी आवाज दी तो उन्होंने आंख खोली और देखा।

4 of 6
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
तनाव में थे एसपी 
बिजनौर सूत्रों का दावा है कि पिछले कई दिनों से एसपी बिजनौर तनाव में चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होना भी इसी तनाव की वजह माना जा रहा है। दिनेश सिंह को पिछले 10-12 दिनों से बुखार चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
बुखार में ही तय कर लिया था 1600 किलोमीटर का सफर
फरवरी महीने के पहले सप्ताह में झांसी जनपद की कोर्ट में कुछ केस की साक्ष्यों की प्रस्तुति होनी थी। जिन पर जाने के लिए बिजनौर से झांसी तक का सफर दिनेश सिंह ने गाड़ी से ही तय कर लिया था। बिजनौर से झांसी जाने और आने के दोनों वक्त एसपी दिनेश सिंह बुखार से तप रहे थे, लेकिन उन्होंने आराम करना गवांरा नहीं समझा। वहां से लौटने के बाद कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था के कामकाज को संभाला। ब्रेन हेमरेज होने के 24 घंटा पहले भी रात में दिनेश सिंह कांवड़ मार्ग में मोटामहादेव मंदिर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
प्रभाकर चौधरी के आने की सूचना से पुलिसकर्मियों में मच गया था हड़कंप
सख्त कार्यप्रणाली और ईमानदार छवि वाले प्रभाकर चौधरी के जिले में आने की सूचना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि प्रभाकर चौधरी पुलिस में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं। उनके आने के बाद उन पुलिसकर्मियों के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी जो कि पुलिस का मुख्य कामकाज छोड़ केवल लेन-देन में ही विश्वास रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें