फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: शामिक के दिल-फेफड़े से रगड़ते हुए पार निकलीं थीं गोलियां, प्रेमिका बनी हत्या की वजह, खौफनाक थी वारदात

Sun, 27 Nov 2022 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी यश व उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीबीए के छात्र की हत्या में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका की खातिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही दोनों पर 25-25 हाजर का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे। कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जो निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।
विज्ञापन

2 of 6
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र शामिक को बुधवार की दोपहर उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपनी सहपाठी के साथ पैदल ही नूरपुर की दिशा में जा रहा था। पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तुरंत ही सामने आकर तमंचे से फायर कर दिया। यह गोली शामिक के सीने में जा लगी।

हालांकि इस गोली के लगने के बाद शामिक पीछे की ओर मुड़ा और दौड़ पड़ा। करीब चालीस कदम दौड़ने के बाद कॉलेज के गेट के पास आकर गिर पड़ा। शामिक के पीछे दौड़ते हुए हमलावर ने दूसरी गोली भी चलाई थी, जो छात्र के पैर के पैर को छूकर निकल गई। यह गोली किसी राहगीर को भी लग सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई इस फायरिंग की जद में नहीं आया। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
शामिक का पोस्टमार्टम रात में ही कराया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि शामिक के सीने में लगी गोली पीछे की तरफ पार हो गई। यह गोली दिल और फेफड़े को रगड़ते हुए निकली। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद आरपार हो गई। वहीं पोस्टमार्टम में एक ही गोली लगने की बात सामने आ रही है।

4 of 6
जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने झालू के रहने वाले हत्यारोपी यश और उसके साथ ही रोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि रोहन की प्रेमिका कृष्णा कॉलेज में पढ़ती है। बताया गया कि उसकी प्रेमिका को शामिक तंग कर रहा था। जिसे लेकर रोहन और उसका साथी कॉलेज के गेट पर पहुंचे जिन्होंने शामिक को समझाने का प्रयास किया इसी बीच इनके बीच गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन

5 of 6
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उस वक्त तो यश और रोहन वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों लौट कर आए और अपनी सहपाठी के साथ पैदल जा रहे शामिक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शामिक के दिल-फेफड़े को रगड़ते हुए जिस्म के पार निकल गई थी गोली
बीबीए के छात्र शामिक के सीने में मारी गई गोली दिल और फेफड़े को रगड़ते हुए पार निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ, जिसमें मौत की वजह गोली लगने और अत्यधिक खून बहने से होना पाया गया है। मौका-ए-वारदात से पुलिस को 315 बोर के कारतूस का खोखा भी मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें