फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामिक हत्याकांड: दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तनाव के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी

Fri, 25 Nov 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बीबीए के छात्र शामिक की हत्या के बाद व्याप्त तनाव के चलते कसबा झालू में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती गई है। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ नौ थानों के थानाध्यक्ष भी कस्बे में डेरा डाले रहे। हत्याकांड में कस्बे के ही एक युवक यश सहित दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पोस्टमार्टम होने के बाद छात्र शामिक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे के वक्त पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। बृहस्पतिवार की सुबह से ही झालू में पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई थी। पुलिस चौकी में एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ इंदू सिद्धार्थ मौजूद रहे। भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में छात्र शामिक का जनाजा निकाला। जिसमें काफी भीड़ रही। गमजदा माहौल के बीच छात्र के शव को सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन

2 of 7
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलेज के जिस छात्र की को गोली मारकर हत्या की गई, उसका भाई पिछले एक साल से जेल में बंद है। जिस पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है। हालांकि कई पहलुओं पर छात्र की हत्या की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।

वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम को छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
छात्र का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।

4 of 7
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जोकि निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।
विज्ञापन

5 of 7
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवारों ने गोली चलाई तो सहपाठी छात्रा ने दौड़ लगा दी। इसी बीच बीबीए के छात्र के सीने में गोली लग चुकी थी लेकिन इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ दौड़ा। छात्र कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था, हालांकि तब तक सीने में लगी गोली अपना असर कर चुकी थी, जिससे वह कॉलेज के गेट के सामने ही गिर पड़ा। एक हमलावर भी करीब 30 कदम तक पैदल ही छात्र के पीछे दौड़ता रहा, जो कॉलेज के निकट रुका और पीछे जाकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।
विज्ञापन

6 of 7
जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक गोली निशाने पर लगने के बजाए छात्र के पैरों के पास पहुंची। तभी संग चल रही छात्रा चीख पुकार मचाते दौड़ पड़ी। उधर छात्र आगे की तरफ दौड़ा, एक पेड़ की आड़ लेकर वह पीछे की तरफ भागने लगा। तब तक छात्र के सीने पर गोली लग चुकी थी, लेकिन वह इसके बाद भी यू टर्न लेकर पीछे की तरफ कॉलेज की ओर दौड़ा। उधर कुछ दूर तक एक हमलावर भी दौड़ा लेकिन छात्र के कॉलेज के पास पहुंचते हमलावर पीछे मुड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या
मृतक छात्रा के पिता सरवर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें यश पुत्र मुनेंद्र और एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अन्य आरोपियों के भी इस साजिश में शामिल होने का शक जाहिर किया गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार यश और उसके साथी ने गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें