अमर उजाला की ओर से माउंट लिट्रा जी स्कूल बिजनौर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। रितु चौधरी ने कहा कि हर बच्चे को ज्यादा से ज्यादा सपने देखने चाहिए। उन्होंने कहा जब तक हम अच्छे सपने नहीं देखेंगे, तो उन्हें पूरा करने में जुट नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा कि देखे हुए सपने को पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करने में पहले दिन से ही जुट जाएं तो निश्चित ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। रितु चौधरी ने कहा कि हर किसी को आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर एवं वैज्ञानिक बनने के लिए सपने देखने चाहिए। अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए समय प्रबंधन कर पहले दिन से ही जुट जाना चाहिए।