फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का नाम रोशन करने वाले रिंकू सिंह आए स्वदेश, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2021 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी पंकज चौबे, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
‘हम हिंदुस्तानी हैं, ऊपर से देसी राजपूत इसलिए मुकाबला किससे होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ यह कहना है  डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर रिंकू सिंह राजपूत का। बॉलीवुड वॉयस की टीम को रिंग में चित कर पूरी दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींचने के बाद बुधवार को भदोही जिले के अपने गांव होलपुर आए रिंकू सिंह ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत में ये बातें साझा कीं।

सचमुच! वह अमेरिका की धरती पर रहकर भी हिंदुस्तानी मिट्टी की तासीर को हर पल जी रहे हैं। रिंग में प्रतिद्वंद्वी को मुक्कों और पंचों से आसमान दिखाने वाले रिंकू निजी जिंदगी में बेहद शालीन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
परिजनों के साथ रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर के तौर पर भविष्य की योजना के सवाल पर रिंकू ने कहा कि हिंदुस्तान का झंडा हर दम बुलंद रहे, बस यही तमन्ना है। इसके लिए सामने कोई भी आए, लड़ जाऊंगा। एक वर्ष तीन महीने बाद बुधवार को अपने गांव आए रिंकू ने कहा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
परिजनों के साथ रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
शायद इसीलिए उन्हें घर आने का मौका मिला। इस समय अपना पूरा समय पिताजी को देना चाहता हूं। हिंदुस्तानी माटी की खुशबू और घर के खाने का कोई जोड़ नहीं। बालीवुड वॉयस की टीम के साथ पिछले मुकाबले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैच से आत्म विश्वास बढ़ा है।

4 of 5
रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसका आने वाले मुकाबलों में लाभ मिलेगा। उन्होंने ट्रेनिंग और जीवनशैली के बारे में भी बातें साझा की। गौरतलब है कि गत दिनों रिंकू की टीम इंडस शेर ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को रिंग में धूल चटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेसलर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस पर यहां उनके गांव में खूब जश्न मनाया गया था। लोगों ने मिठाई बांटी थी। बुधवार को रिंकू को अपने बीच पाकर परिजनों और गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें