आकांक्षा दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना पाकर उनकी मां मधु दुबे मुंबई से वाराणसी आईं और तहरीर देकर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रोते-बिलखते हुए मधु ने आरोप लगाया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब आकांक्षा के मोबाइल फोन पर संजय सिंह ने फोन किया था। धमकाया था कि तुम्हारी हत्या करा देंगे।