बरेली के इज्जतनगर इलाके के गांव रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान युवक ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी। जबकि पत्नी चाकू के हमले घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके के रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेने का निर्देश दे रखा है, पर इज्जतनगर पुलिस ने इसको कोई तवज्जो नहीं दी।
सायमा ने रविवार सुबह डायल 112 को कॉल करके पति की करतूत बयां की थी। फिर शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर पति से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद पुलिस का रवैया लचर रहा।
सायमा की बहनें शिफा और अनम ने बताया कि शनिवार शाम विवाद के बाद अफसर घर पर ताला लगाकर चला गया था। बहन और बच्चों के कपड़े व जरूरी सामान घर में ही बंद हो गए। जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो सायमा ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
2 of 17
आरोपी अफसर खां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूसरी चाबी से ताला खुलवाकर कपड़े आदि सामान दिलवाया और चली गई। अफसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने की बात कही। शिफा और अनम ने बताया कि इसके बाद शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर सायमा ने पति पर दहेज मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय सायमा को घर भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 17
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
- फोटो : पुलिस
रविवार रात और अगली सुबह तक अफसर घर में ही था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। यदि पुलिस तहरीर पर सक्रिय हो जाती और अफसर को गिरफ्तार कर लेती तो शायद मां और भाई की जान बच जाती। सायमा की भी यह हालत नहीं होती। ऐसे में इज्जतनगर थाने के लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
4 of 17
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अफसर पर विश्वास नहीं... मै भी साथ चलूंगा
शिफा ने बताया कि पंचायत के लिए जब मां और बहन राशिद के घर जाने लगीं तो भाई आदिल आ गया। दोनों को रोककर पूरी बात पूछी। जब उसे बताया गया कि अफसर से बातचीत के लिए जा रहे हैं तो आदिल ने कहा कि मुझे उस पर भरोसा नहीं है। आसमां ने रोकने की कोशिश की, पर आदिल साथ चला गया। उन लोगों को क्या पता था कि अफसर उनके खून का प्यासा है और ऐसी घटना कर देगा।
विज्ञापन
5 of 17
पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : संवाद
एक कत्ल कर चुका हूं... दूसरा तेरा करूंगा
इज्जतनगर थाने में दी तहरीर में सायमा की ओर से कहा गया है कि अफसर खां घर से एक लाख रुपये दहेज लाने की बात कह रहा है और मारपीट करता है। शनिवार शाम को उसने तबल (एक तरह का धारदार हथियार) से हमला भी किया। कहा कि एक कत्ल कर चुका हूं... दूसरा तेरा करूंगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो उसकी जान बच गई। अफसर पर हत्या के साथ ही चोरी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
6 of 17
आसमां और आदिल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
पेट के बीच में सास को दो और साले पर एक बार किया वार
अफसर खां ने पंचायत के दौरान सास के पेट के बीचों बीच दो बार और साले के पेट में एक बार चाकू से वार किया। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, संभवत: पेट में चाकू लगने से ज्यादा रक्तस्राव हुआ और दोनों की जान चली गई। आसमां के पेट में दो और आदिल के पेट में एक इंजरी मिली है। सायमा के भी पेट के एक तरफ चाकू लगा है।
विज्ञापन
7 of 17
आरोपी अफसर, घायल सायमा
- फोटो : संवाद
दो साल पहले भी किया था ससुर और सास पर जानलेवा हमला
अफसर ने दो साल पहले भी सास-ससुर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। उस समय भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। नन्हे खां रिश्ते में अफसर के सगे चाचा और आसमां चाची हैं। आसमां के मायके वाले अफसर के खिलाफ थे। परिवार वालों ने बताया कि मामला परिवार का ही होने के कारण वह बार-बार अफसर की हरकतों को नजरअंदाज करते रहे।
8 of 17
इसी घर में हुई वारदात
- फोटो : संवाद
थाने के सामने खड़ी करता था एंबुलेंस, आईटीआर में कब्जा रखा था कमरा
अफसर निजी अस्पताल की एंबुलेंस सीबीगंज थाने के सामने खड़ी करता था। पास स्थित आईटीआर कॉलोनी में उसने एक कमरा भी कब्जा रखा था। ज्यादातर वह इसी कमरे पर रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार उसकी पत्नी सायमा और बच्चे भी वहां आया करते थे। कॉलोनी का कमरा अब भी अफसर के कब्जे में है।
9 of 17
परिजनों से पूछताछ करते एडीजी
- फोटो : संवाद
आरोप : अफसर खां से उसका पूरा घर मिला हुआ है
सायमा के परिजनों ने बताया कि अफसर के पिता सरवर खां की मौत हो चुकी है। उसके दो भाई कौशर, अलीम और एक बहन फरीन है। आरोप लगाया कि अफसर के हर अपराध में यही लोग उसका साथ देते हैं। जब भी सायमा ने थाने में तहरीर दी तो इन लोगों ने मामले को निपटा दिया।
10 of 17
एडीजी और एसएसपी ने किया मौका मुआयना
- फोटो : संवाद
ईद से चंद रोज पहले हुई घटना ने हर किसी को झकझोरा
ईद से चंद रोज पहले रहपुरा चौधरी में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। हर घर और गली में भीड़ जुटी हुई थी। हर किसी की जुबां पर इसी घटना का जिक्र था। हर कोई अफसर खां को इस करतूत के लिए कोस रहा था। रहपुरा चौधरी की रेशमा रोड पर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंज रहे थे।
11 of 17
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
राशिद के घर में हर तरफ बिखरा था खून
सराफा कारोबारी और सपा नेता राशिद खां के घर वारदात के बाद हर तरफ खून फैल गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए किसी तरह राशिद की कार को गली में लाया गया। मोहल्ले वालों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। शाम को पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पूरे घर को पानी से साफ किया गया। राशिद के परिजनों में भी दहशत है।
12 of 17
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
इस तरह हुआ घटनाक्रम
12 बजे दोपहर में बुलाई गई पंचायत।
12:10 बजे सायमा, आसमां व आदिल पहुंचे।
12:20 बजे अफसर पहुंचा।
12:25 बजे शुरू हुई तकरार।
1:00 बजे अफसर ने किया हमला।
1:30 बजे सायमा, आदिल, आसमां अस्पताल भेजे गए।
2:00 बजे आदिल, आसमां मृत घोषित।
3:10 बजे एडीजी, एसएसपी मौके पर पहुंचे।
4:10 बजे शाम को फॉरेंसिक एक्टपर्ट पहुंचे।
5:05 बजे अफसर लौटे।
13 of 17
आरोपी ने घर के अंदर दिया वारदात को अंजाम
- फोटो : संवाद
पंचायत में चाकू से गोदकर की सास-साले की हत्या, पत्नी गंभीर
बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान अफसर खां (38) ने सास आसमां (50), साले आदिल (22) और पत्नी सायमा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। इससे आसमां और आदिल की मौत हो गई, जबकि सायमा की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद खून से सना चाकू लहराते हुए आरोपी हवाई अड्डे की ओर भाग गया। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
14 of 17
अस्पताल परिसर में खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
ई-रिक्शा/एंबुलेंस चालक अफसर खां ने वर्ष 2017 में चचेरी बहन सायमा (30) से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे फैज (8) और आइशा (5) भी हैं। सायमा की बहन शिफा और अनम के मुताबिक, घर खर्च को लेकर अफसर और सायमा के बीच अक्सर विवाद होता था। अफसर नशे का लती है। वह आए दिन सायमा को पीटता था।
शनिवार शाम को भी उसने विवाद किया था। तब आसमां (50) बेटी सायमा को बुलाने उसके घर गई थीं। वहां अफसर ने आसमां के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सायमा ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने घर से कपड़े आदि कुछ सामान दिलाकर थाने में तहरीर देने की बात कही और चली गई।
शिफा और अनम के मुताबिक, रविवार शाम को ही सायमा ने इज्जतनगर थाने में पति से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अफसर के कहने पर सोमवार दोपहर एक बजे मोहल्ले के ही सराफा कारोबारी राशिद खां के घर पंचायत बुलाई गई। इसमें सायमा, आसमां और आदिल पहुंचे। राशिद के घर पर उनका रिश्तेदार बबलू और मोहल्ले के तीन-चार अन्य लोग भी मौजूद थे।
मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राशिद के मुताबिक, पंचायत शुरू होते ही दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी दौरान आदिल ने अफसर को चप्पल मार दी। विरोध में अफसर ने भी चप्पल उठा ली। वह दोनों को रोकने लगे तभी अफसर ने कमर से चाकू निकाल लिया। उसने आसमां, आदिल और सायमा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और वहां से भाग गया। उन्होंने अपनी गाड़ी से तीनों को स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आसमां और आदिल को मृत घोषित कर दिया। सायमा की हालत गंभीर बनी हुई है।