फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला का गला काटकर कत्ल... होमगार्ड देवर ने इसलिए मार डाला! बेटे ने बताई मां को मारने की वजह; तस्वीरें

Sun, 18 May 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के नवदिया में महिला की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का शव घर और मुर्गी फार्म के बीच पड़ा मिला है।
विज्ञापन
1 of 6
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बरेली के नवदिया हरकिशन गांव में मुर्गी फार्म की मालकिन 58 वर्षीय हरप्यारी की शुक्रवार रात गला काटकर व सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनका शव घर और मुर्गी फार्म के बीच पड़ा मिला। बेटे ने होमगार्ड चाचा रामपाल व रामपाल के दो बेटों प्रियांशु व राहुल पर जमीन के विवाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गांव के बाहरी हिस्से में हरप्यारी का मुर्गी फार्म है। उनके छोटे बेटे अरविंद ने बताया कि वह पत्नी व अन्य परिजन रात में घर में सोते हैं। उनकी मां हरप्यारी व पिता रामकुमार रात में मुर्गी फार्म पर रखवाली के लिहाज से सोते थे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात उनकी मां घर से खाना लेकर फार्म पर गई थीं। खाना खाने के बाद पिता ने मां को तंबाकू व पैंट लेने घर भेजा था। जब वह सामान लेकर घर से निकलीं, तभी रास्ते में किसी ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में डाल दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हरप्यारी रात में फार्म पर नहीं पहुंचीं तो पिता ने सोचा कि वह घर पर ही सो गई होंगी। शनिवार सुबह गांव निवासी चंद्रपाल ने खेत में हरप्यारी की लाश पड़ी देखी। बड़े बेटे पवन ने शव की पहचान की। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

4 of 6
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप
रामप्यारी के परिजनों ने सुबह शव मिलते ही रामपाल व उसके परिवार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। आखिर में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने उनसे तहरीर देने के लिए कहा। अरविंद ने बताया कि उनका चाचा रामपाल से दो साल से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दो माह पहले अरविंद पक्ष के लोग कोर्ट से मुकदमा जीत गए थे। इसको लेकर रामपाल रंजिश मानता था। अरविंद का आरोप है कि उसी रंजिश के कारण चाचा व चचेरे भाइयों ने उनकी मां की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
महिला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
रातभर पुलिस के साथ रहा होमगार्ड, विवाद का हो चुका समझौता
घटना के बाद जब आरोप लगने शुरू हुए तो पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। तब पता लगा कि होमगार्ड रामपाल रात आठ बजे से बिथरी थाना पुलिस के साथ ड्यूटी पर था। मोबाइल लोकेशन से भी इसकी पुष्टि हुई। वहीं, हत्या रात नौ बजे के बाद हुई। हालांकि परिजनों के गुस्से को देखकर पुलिस ने रामपाल व उसके बेटों को थाने में बैठा लिया। पुलिस अब घटना के वक्त रामपाल के बेटों की लोकेशन चेक कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जिस जमीन के विवाद का आरोप है, छह महीने पहले एसडीएम ने उसका समझौता करा दिया था। इसके बाद ही दोनों परिवारों ने मुर्गी फार्म बनाए थे। होमगार्ड का मुर्गी फार्म हरप्यारी के फार्म से ज्यादा बड़ा है। पुलिस कारोबारी प्रतिद्धंद्विता के पहलू पर भी जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें