Heavy Rain in Bareilly : बरेली में गुरुवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे शहर से लेकर कस्बों तक में हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर जलभराव हो गया है। घर, दुकान और थानों में पानी भर गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में गुरुवार सुबह से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर कस्बों की सड़कों पर जलभराव हो गया। प्रमुख मार्गों के साथ पॉश इलाकों में भी पानी भर गया। आंवला और मीरगंज कस्बे में बारिश के कारण सबसे अधिक स्थिति खराब हुई है। यहां की सड़कों पर बारिश का पानी ऐसे बह रहा है, जैसे मानो अचानक बाढ़ आ गई हो। थानों और पुलिस चौकियों में भी जलभराव हो गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी हुई।
आंवला में तेज बारिश के कारण विभिन्न मोहल्लों व प्रमुख मार्गों पर दो से तीन फीट तक पानी बहने लगा। मोहल्ला पुरैना ढाल पर बारिश का गंदा पानी घरों में भी घुस आया। इसके अलावा मोहल्ला पक्का कटरा में सर्राफा बाजार में बरसात का पानी तीन फीट ऊंची दुकानों में घुस गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
आंवला के रेलवे स्टेशन रोड, मेन बाजार, भुर्जी टोला, घंटाघर चौक, तहसील रोड सहित तमाम जगहों पर पानी दो तीन फीट भर गया। लोगों ने जलभराव की समस्या दिखाते हुए तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस चौकी में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
आंवला की रामनगर पुलिस चौकी में कमर तक जलभराव हो गया है, जिससे पुलिसकर्मी परेशान दिखे। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि मानसून की ऐसी बरसात का पिछले काफी दिनों से लोगों को इंतजार था।
4 of 6
मीरगंज की सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मीरगंज कस्बे में भी मूसलाधार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। कस्बे के मोहल्ला ललितपुरी, शिवपुरी, मालीपुरा, रतनपुरी के घरों में गंदा पानी भर गया। सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं। लोगों का कहना है कि जलनिकासी न होने से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
बिजली गिरने से तीन भैंसें मरी
- फोटो : अमर उजाला
गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इज्जतनगर इलाके के गांव अहलादपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन भैंस मर गईं। तीनों भैंसें किसान रतनलाल की थी। हाईवे किनारे खाली जगह में बंधी हुई थीं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिजली गिरने से भैंसें मर गईं।
गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इज्जतनगर इलाके के गांव अहलादपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन भैंस मर गईं। तीनों भैंसें किसान रतनलाल की थी। हाईवे किनारे खाली जगह में बंधी हुई थीं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिजली गिरने से भैंसें मर गईं।