उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बरेली मंडल के चारों जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। कई पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंचने लगे। जलपान से पहले लोगों ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की। मतदान को लेकर महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। कई महिलाओं ने सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान किया।
पीलीभीत की नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड नंबर चार निवासी सरिता की बुधवार रात शादी हुई। बृहस्पतिवार को विदाई होनी थी। सरिता ने मतदान की अहमियत को गंभीरता से लिया। ससुराल विदा होने से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह सरिता ने कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान किया। मतदान कर सरिता काफी उत्साहित दिखीं। इसके बाद परिजनों ने खुशी-खुशी सरिता को विदाई दी। तस्वीरों में देखिए लोकतंत्र के खूबसूरत रंग...
विज्ञापन
2 of 6
मतदान के बाद फोटो खिंचाते बुजुर्ग दंपती
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले में चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और 15 नगर पंचायतों के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान में देरी हुई, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान कर दूसरों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
3 of 6
90 साल की शिवदेई ने भी किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आंवला में 90 साल की शिवदेई ने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनका बेटा उन्हें गोद में उठाकर मतदान पहुंचा। मतदान को लेकर उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखी।
4 of 6
नवाबगंज के एक बूथ पर युवा मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान करने वाले युवा भी उत्साहित हैं। सुबह कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया, जिससे देरी से मतदान शुरू हो सका। इसके बाजवूद मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ। मतदाता कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
पति रामभरोसे के साथ सदाप्यारी
- फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में उत्साह है। शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद में बूथ संख्या 59 पर बीमारी की हालत में सदाप्यारी अपने पति रामभरोसे के साथ वोट डालने आईं। बुजुर्ग महिला मंजू देवी परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचीं।
बच्चों को गोद में लेकर मतदान करने पहुंचीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के मीरगंज में चार दिन के नवजात को गोद में लेकर महिला मतदान करने पहुंची। कंपोजिट विद्यालय सैदपुर में पूजा कुमार अपने नौ महीने के बच्चे को लेकर वोट देने आईं।