फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भीषण ठंड की चपेट में तराई का इलाका, शीतलहर से कांपे लोग, राहत के आसार नहीं

Tue, 07 Jan 2025 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली-पीलीभीत समेत आसपास के जिलों में भीषण ठंड पड़ रही है। सोमवार को हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन मंगलवार को शीतलहर से फिर लोग कांप उठे। गलन भी बरकरार है। 
विज्ञापन
1 of 7
बाइक पर गद्दे लादकर ले जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। बरेली मंडल समेत पूरा तराई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। तराई का मौसम दिन-प्रतिदिन सर्द होता जा रहा है। पीलीभीत में मंगलवार को सुबह कोहरा और धुधं छाई रही। तेज सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया। रात से ही सर्द हवा चलने लगी थी, जो सुबह 10 बजे के बाद तक चलती रही। सर्द हवा और गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर किया। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। ठंड के बीच युवा कल्याण विभाग की ओर से कराई जा रही जिला स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को कई अव्यवस्थाएं नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्टेडियम में आग तापते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की सर्दी में खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे ही गांधी स्टेडियम बुला लिया गया। खेल 10 बजे के बाद तक भी शुरू नहीं हो सके। आयोजक भी 10 बजे के बाद ही स्टेडियम पहुंचे। कुछ बच्चे मैदान में फुटबाल का अभ्यास कर खुद का सर्दी से बचाव करते दिखे। वहीं कुछ स्टेडियम गेट के पास जल रहे अलाव में हाथ सेंकते नजर आए। पूरनपुर से फुटबाल की टीम लेकर पहुंचे आकाश ने बताया कि उन्हें नौ बजे बुलाया गया था। खेल अब तक शुरू नहीं कराए गए।
विज्ञापन

3 of 7
स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जनपद में मंगलवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल भी रहे, जिससे दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। शीतलहर और अत्यधिक गलन से जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए शीत दिवस व कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सर्द हवा लोगों को बेहाल करती रही। 

4 of 7
शाहजहांपुर में कॉलेज जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में गलन बरकरार
शाहजहांपुर में भीषण ठंड से राहत के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने तीन दिन में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार सुबह से कोहरा और बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवा चल रही है। धूप न निकलने से गलन से राहत नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन

5 of 7
बदायूं में छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में मौसम का हाल 
बदायूं में कोहरा और गलन बरकरार है। मंगलवार को सुबह सोमवार की अपेक्षा कोहरा कम रहा, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते दिखे। वहीं बादलों के छाए रहने से गलन बढ़ गई है। दिन का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 9.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा एक डिग्री के करीब गिरा है। 

विज्ञापन

6 of 7
कोयला खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
कोयले के दाम में भी हुआ इजाफा
भीषण सर्दी के चलते बाजार में कोयला व लकड़ी की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। बदायूं में पिछले साल की अपेक्षा इस साल कोयले के दाम में पांच रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। बाजार में पत्थर का कोयला 30 रुपये तो लकड़ी का 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आग तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल लकड़ी के कोयले का भाव 40 रुपये प्रति किलो था। वहीं लकड़ी का छोटा कोयला 35 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं, आरा मशीन पर बिकने वाली लकड़ी का भाव ठंड के कारण दस रुपये प्रति किलो से बढ़कर 12 से 15 रुपये प्रति किलो हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें