शाहजहांपुर में दृष्टिहीन राजपाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने दृष्टिहीन की हत्या कर दी। इसके बाद सिर से धड़ अलग कर दिया। धड़ कुएं में फेंक दिया और सिर अटेना घाट पर गंगा में डाल दिया। पुलिस ने फोन कॉल से हत्याकांड का राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर के कलान के गांव सिउड़ी में सूखे कुएं में सिर कटा शव (धड़) मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि छेड़खानी व दुष्कर्म समेत कई मामलों में जेल जाने से बचने के लिए विनोद शर्मा उर्फ बाबा ने अपनी मौत का नाटक रचा। उसने दृष्टिहीन राजपाल की हत्या कर दी और शव के साथ अपना आधार कार्ड रखकर लापता हो गया।
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की तो राज खुल गया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात विनोद को हत्या में साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों ओमपाल और विकास के साथ गिरफ्तार कर लिया। परिवार के पांच लोगों को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि विनोद ने दृष्टिहीन राजपाल को यह कहकर बुलाया कि वह तंत्र-मंत्र से उसकी आंखों की रोशनी वापस ला सकता है। इसके बाद उसने ओमपाल और विकास के साथ मिलकर उसका सिर काट दिया।
विज्ञापन
3 of 9
कुएं की जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ को एक कुएं में फेंक दिया और सिर को अटेना घाट पर गंगा में डाल दिया। धड़ के साथ कमीज में अपना आधार कार्ड रख दिया। ताकि उसकी पहचान विनोद के तौर पर हो सके। आधार कार्ड मिलने व अन्य आधार पर पत्नी पूजा ने विनोद के रूप में शिनाख्त की थी।
4 of 9
मौके पर मिला बैग और अन्य सामान राजपाल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पूजा ने गांव के नौ लोगों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी लिखा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर जाम भी लगाया। लेकिन पुलिस और गांव के लोगों को शव और विनोद की कद-काठी अलग होने से संदेह हुआ।
विज्ञापन
5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल सर्विलांस से मिला सुराग
पुलिस ने परिजनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए। पता चला कि विनोद परिवार के लोगों और दोनों साथियों के संपर्क में था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या 14 नवंबर को की गई थी। विनोद एक रिश्तेदार के नाम पर नया सिम खरीदकर राजपाल के फोन से बात कर रहा था। नए नंबर का पता लगाकर पुलिस विनोद तक पहुंच गई। साथ ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लालच देकर विकास और ओमपाल को हत्या में किया शामिल
आरोपी विनोद एक साल से बदायूं के उसहैत में साधु बनकर रह रहा था और तंत्र-मंत्र करने लगा था। उसकी ससुराल निगोही में है। राजपाल वहीं का रहने वाला था। हत्या में विनोद ने उसहैत के गांव कटरा निवासी विकास और मूसाझाग के मुड़ियाखेड़ा के ओमपाल को शामिल किया। उन्हें समझाया कि नेत्रहीन की बलि देने से पीतल के नेपाली सिक्के सोने में बदल जाएंगे और तीनों उन्हें आपस में बांट लेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों को 25-25 हजार रुपये देगा।
विज्ञापन
7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजपाल को लेकर वे अटेना घाट के एक ढाबे पर खाने गए। खाने के बाद सिउड़ी में कुएं के पास ईंट से वार कर राजपाल की हत्या कर दी। फिर गड़ासे से सिर काट डाला। इसके बाद वे कार से अटेना घाट चले गए। कार से जाने की फुटेज सीसीटीवी में मिली है।
8 of 9
राजपाल के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिश में शामिल पत्नी, मां, बेटा, भाई और भतीजा भी गिरफ्तार
एसपी ग्रामीण ने बताया कि सोमवार रात अटैना-कलान मार्ग पर विनोद, ओमपाल और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, ईंट का आधा टुकड़ा, विकलांगता कार्ड, 15 नेपाली सिक्के बरामद हुए।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल विनोद की पत्नी पूजा, मां सुमिरता, भाई कुंवरपाल, बेटे आदित्य और भतीजे मनोज को भी गिरफ्तार किया। इन सभी आठ लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।