उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। बरेली समेत मंडल के चारों जिले में 447 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए हैं। बरेली केंद्रीय कारागार में कैदियों की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जीआईसी के प्रवक्ता दिनेश राठौर को सौंपी गई है। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होनी हैं। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा है। वहीं, इंटरमीडिएट में पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 तक सैन्य विज्ञान, जबकि दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा है। पहला पेपर होने की वजह से परीक्षार्थी सिटिंग प्लान देखने के लिए केंद्र पर पहले ही पहुंच गए। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई। इसके बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
बरेली के द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में लगी छात्राओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले में 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 99,465 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 52,814 और इंटरमीडिएट के 46,651 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए चार हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
3 of 7
कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि एडीएम स्तर के दो सुपर जोनल अधिकारी, छह एसडीएम स्तर के नोडल अधिकारी भी परीक्षा की निगरानी में लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से जिले के हर केंद्र की निगरानी की व्यवस्था की गई है।
4 of 7
केदारनाथ इंटर कॉलेज में सघन तलाशी के बाद दिया गया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा शुरू हुई। अभी तक जिले में कहीं भी कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को दिया गया प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले में इस बार 129 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। कुल 83779 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 45511 और इंटरमीडिएट के 38268 विद्यार्थी हैं। एक दिन पहले ही केंद्रों पर सीटिंग प्लान के अनुसार स्लिप चस्पा की गईं। नोटिस बोर्ड पर भी सूची लगाई गई।
विज्ञापन
6 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जनपद में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। पुलिस बल के साथ 85 स्टेटिक, पांच जोनल और 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
सम्पूर्णानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज केंद्र में प्रवेश करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले के 141 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही है। जिले में 1.06 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।