अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दिशा के पिता रहे चुके पुलिसकर्मी, बहन सेना में मेजर
दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी व बेटी रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी की सुरक्षा में तीन गनर भी शिफ्ट के हिसाब से तैनात रहते हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पीआरवी की गाड़ी का पेट्रोलिंग प्वाइंट भी घर के बाहरी छोर पर बनाया गया है। रात भर यूपी 112 की गाड़ी भी यहां मौजूद रहती है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं है।