फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से गुजर रहे थे बाइक सवार, अचानक सामने आ गया बाघ, ऐसे बची तीन युवकों की जान

Wed, 18 Jan 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 5
बाघ के हमले से बाल-बाल बचे युवक - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में खटीमा से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की जान उस वक्त सांसत में आ गई, जब उन पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना खटीमा-पूरनपुर जंगल मार्ग की है। अचानक झाड़ियों से निकले बाघ को देखकर युवकों के रोंगेट खड़े हो गए। पलभर में ही बाघ ने झपट्टा मार दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। शोर-शराबा करने पर बाघ जंगल की ओर निकल गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाघ के हमले से डरे-सहमे युवक किसी तरह जंगल से बाहर निकले। माधोटांडा पहुंचकर युवकों ने अस्पताल में उपचार कराया।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर न्यूरिया निवासी आसिफ ने बताया कि वह गांव के ही अपने रिश्तेदार गुलाम साबिर और सज्जाद के साथ मंगलवार सुबह ईंट विक्रेता के कार्य के सिलसिले में खटीमा गया था। देर शाम कार्य पूरा करने के बाद तीनों युवक बाइक से खटीमा पूरनपुर मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आसिफ की जांघ में लगा पंजा - फोटो : अमर उजाला
आसिफ ने बताया कि चूका बीच क्षेत्र स्थित लाल पुल से चार किलोमीटर पहले ही ब्रेकर पड़ने पर बाइक को गति को धीमा किया। इसी दौरान अचानक जंगल की झाड़ियों से निकले बाघ ने बाइक पर छलांग लगा दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।


विज्ञापन

3 of 5
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
बाघ के पंजे लगने से बाइक पर पीछे बैठे आसिफ के पैर और कमर पर जख्म हो गया। साथी गुलाम के हाथ में भी पंजा लगने से जख्म हो गए। बाघ को देख युवकों में दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ शोर-शराबा किया। 

4 of 5
सड़क पर घूमता बाघ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि बाघ युवकों की ओर ना आकर जंगल की ओर निकल गया। इसी दौरान खटीमा की ओर से एक ट्रैक्टर सवार को युवकों ने पूरी घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर स्वामी के सहयोग से युवकों ने जंगल पार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाघ के हमले से डरे-सहमे युवक - फोटो : अमर उजाला
देर रात युवकों ने माधोटांडा स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर आकर उपचार कराया गया। रेंजर वजीर हसन का कहना है कि युवकों पर बाघ के हमले की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें