पुलिस के सामने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे ट्रक में तोड़फोड़
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, हादसे से गुस्साए महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने जाम में फंसे ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को दातागंज तिराहे से पकड़ लिया। महिला के परिवार वालों की ओर से ट्रक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।