फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक के अंतिम दर्शन करने को बरेली से फरीदपुर तक उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई; तस्वीरें

Sat, 03 Jan 2026 03:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। सीएम योगी समेत मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 7
दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरेली में दिवंगत भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शक्तिनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों ने बरेली पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री योगी यहां करीब 15 मिनट तक रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उनके निधन से हर वर्ग में शौक है। शनिवार को उनके आवास पर हजारों लोग अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
भाजपा के झंडे में लपेटा गया पार्थिक शरीर - फोटो : संवाद
बरेली के शक्तिनगर स्थित आवास पर दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटकर फरीदपुर के लिए रवाना किया गया। बरेली स्थित आवास से जैसे ही विधायक की अंतिम यात्रा निकाली गई तो लोग भावुक हो गए। उनके आंसू छलक आए। 

4 of 7
दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे लोग - फोटो : संवाद
वाहन में रखकर दिवंगत विधायक का पार्थिव शरीर फरीदपुर ले जाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए बरेली से फरीदपुर तक लोगों को हुजूम उमड़ा। नकटिया, नरियावल आदि जगहों पर मौजूद लोगों ने वाहन रुकवाकर विधायक को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

5 of 7
दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
फरीदपुर नगर में विधायक कार्यालय पर उनका पार्थिक शरीर रखा गया। यहां सुबह से ही हजारों लोग मौजूद थे। भाजपा के पदाधिकारियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने पार्थिव शरीर को नमन कर दिवंगत विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

6 of 7
दिवंगत विधायक का पार्थिक शरीर देख भावुक हुए लोग - फोटो : संवाद
अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर दोनों तरफ हजारों लोगों का हुजूम दिखा। हर आंख नम थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद के तमाम सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस फोर्स व पीएसी फरीदपुर में विधायक के कार्यालय से लेकर शमशान भूमि तक तैनात किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे लोग - फोटो : संवाद
जिस वाहन से दिवंगत विधायक का शव ले जाया गया, उसे फूलों से सजाया गया। बरेली से फरीदपुर जाने के दौरान पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं का दर्जनों गाड़ियों का काफिला स्वर्ग वाहन के पीछे चल रहा था। सड़क पर जो जहां खड़ा था, वहीं से उसने दिवंगत विधायक को नमन किया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें