फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेपलिंग प्रतियोगिता: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छात्राओं ने दिखाया दम, चार स्वर्ण सहित झटके 12 पदक; तस्वीरें

Fri, 21 Feb 2025 08:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन महिलाओं के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले शुरू हुए। नो गी (पारंपरिक पोशाक के बिना) श्रेणी में खेले गए मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 6
Grappling Competition - फोटो : अमर उजाला
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिलाओं की नो गी (पारंपरिक पोशाक के बिना) श्रेणी में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले खेले गए। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बेटियों ने चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए।

अंडर-42 किलो भारवर्ग में स्वर्णिम विश्वविद्यालय गुजरात की रूहीना मंसूरी को स्वर्ण, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सोनिका को रजत, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक यूनिवर्सिटी आगरा की रिया नवनीत और राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की रजनी रामलाल को कांस्य पदक मिला। अंडर-46 किलो में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की दीक्षा ने स्वर्ण, राजू श्रॉफ आरओएफईएल यूनिवर्सिटी की खुशबू ने रजत, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की साक्षी और रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऋषिका को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

2 of 6
Grappling Competition - फोटो : अमर उजाला
अंडर-50 किलो में देश भगत यूनिवर्सिटी की अंशिका को स्वर्ण, राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की अर्चना को रजत, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सिमरन और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की स्वीटी को कांस्य पदक मिला। अंडर-54 किलो में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तनु को स्वर्ण, श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी राजस्थान की सविता को रजत, पारुल विश्वविद्यालय गुजरात की प्रियल और स्वर्णिम यूनिवर्सिटी गुजरात की सेजल को कांस्य पदक हासिल हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 6
Grappling Competition - फोटो : अमर उजाला
अंडर-58 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की श्वेता ने स्वर्ण, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की जिया ने रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की निकिता चौधरी और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की वर्षा ने कांस्य पदक कब्जाया। अंडर-62 किलो में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ताबू को स्वर्ण, देश भगत यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तमन्ना को रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की माधुरी और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की निशा को कांस्य पदक मिला।

4 of 6
Grappling Competition - फोटो : अमर उजाला
अंडर-66 किलो में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी की साक्षी ने स्वर्ण, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की समीक्षा ने रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की सलीहा और भगवान विश्वविद्यालय सूरत की माधुरी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-70 किलो में पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात की ज्योति को स्वर्ण, डीएवी यूनिवर्सिटी की मुस्कान को रजत, राजू श्रॉफ आरओएफईएल विश्वविद्यालय वापी की स्नेहा रमेश और रुविवि की कृतिका को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

5 of 6
Grappling Competition - फोटो : अमर उजाला
अंडर-74 किलो में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की रोहिणी ने स्वर्ण, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की विशाखा ने रजत, स्वर्णिम यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात की शिवानी और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर की रिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-78 किलो में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा की खुशी को स्वर्ण, रुविवि की खुशी चौधरी को रजत, गोंडवाना यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की सुमन और श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान की शोभा को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Grappling Competition - फोटो : Grappling Competition
अंडर-82 किलो में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मोनिका ने स्वर्ण, श्रीधर यूनिवर्सिटी की पूजा ने रजत, भगवंत यूनिवर्सिटी की सुंदरी और केएन मोदी यूनिवर्सिटी की धर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 82 किलो से अधिक भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की खुशी को स्वर्ण, वीजीयू जयपुर की दीक्षिता को रजत, श्रीधर यूनिवर्सिटी की पूजा और निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर की बाबू को कांस्य पदक मिला। शनिवार को महिला वर्ग गी श्रेणी के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें