बरेली में आफत बनकर बारिश ने शनिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी है। जलभराव से सड़कें डूब गईं तो पॉश इलाकों के घरों में भी पानी भर गया। जलभराव के कारण कई परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
बरेली में लगातार बारिश ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर निगम की तरफ से इस वर्ष नालों की सफाई के लिए ढाई करोड़ का टेंडर कराया गया था। बजट तो साफ हो गया, पर नाले चोक ही रह गए। नतीजा, सुभाषनगर, सिकलापुर, मढ़ीनाथ, हजियापुर, पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डन, राजेंद्रनगर, रामपुर बाग, सिविल लाइंस और मॉडल टाउन समेत प्रमुख इलाकों की सड़कें शनिवार को जलमग्न हो गईं। इससे जहां आवागमन बाधित है, वहीं लोगों के घरों-दुकानों में भी चार फुट तक पानी भर गया है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सेटेलाइट बस अड्डे के पास सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सेटेलाइट बस अड्डे के पास सड़क डूबी
शनिवार सुबह सेटेलाइट बस अड्डा परिसर सहित आसपास की सड़क पानी में डूब गई। इससे यात्रियों और राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ी। मलूकपुर इलाके में भी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
3 of 9
सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव से दिनभर आवागमन प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को सर्वाधिक परेशानी हुई। अन्य इलाकों में भी सड़कों पर जलभराव होने से यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई।
4 of 9
फर्नीचर की दुकान में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों में भरा पानी
सिकलापुर में 20 फुट चौड़े नाले पर अतिक्रमण के चलते जलभराव से निजात नहीं मिल रही है। यहां दो फुट तक पानी भर गया। फर्नीचर मंडी की 15 से 30 दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन
5 of 9
सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
पवन विहार में भी जलभराव
पॉश कॉलोनी पवन विहार में भी डेढ़ से दो फुट पानी भर गया है। नगर निगम की ओर से यहां भी पंपिंग मशीन लगाई गई है। त्रिवेणी एन्क्लेव और लाजपतनगर क्षेत्र में भी जलभराव हुआ है।
विज्ञापन
6 of 9
रेजीडेंसी गार्डन में दो से तीन फुट तक भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
घर छोड़ होटलों में ली शरण
20 दिनों पहले रेजीडेंसी गार्डन में छह फुट तक जलभराव हुआ था। इस बार भी यहां चार फुट तक पानी भर गया है। फव्वारा के पिछले हिस्सों में करीब 150 घरों में जलभराव हुआ है। इससे लोग होटलों में और रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
रेजीडेंसी गार्डन के घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
निगम का दावा
कॉलोनी के गेट पर लोग खड़े होकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। निगम का दावा है कि यदि बारिश बंद हो गई तो दो दिनों में जलनिकासी करा दी जाएगी।
8 of 9
रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
लोग बोले- पिछली बार से भी खराब होंगे हालात
देव कशवानी ने बताया कि रेजीडेंसी गार्डन में तीन फुट तक पानी भर गया है। अगर पानी कम नहीं हुआ तो हालात पिछले बार से भी खराब होंगे। निजी व्यवस्था के तहत पंप लगाकर यहां का पानी संजयनगर के नालों में निकाला जा रहा है।
जलभराव के कारण घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
ओमवीर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में जलभराव हो गया है। कई घरों में तीन फुट तक पानी भर गया है। लोग घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाने लगे हैं। नगर निगम की तरफ से जलनिकासी के लिए टैंक व जेसीबी की व्यवस्था की गई है।