बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल में रविवार को स्टार नाइट का धूमधाम से आगाज हुआ। इस दौरान झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में... गाने पर शहरवासी थिरकते रहे। गायिका पूजा ठाकरे ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
1 of 9
दिवाली कार्निवल में गायिका पूजा ठाकरे ने दी प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल के दूसरे दिन डीडीपुरम स्थित शहीद चौक शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। दिवाली कार्निवाल में बॉलीवुड के बड़े गायकों के साथ स्टेज साझा करने वाली पूजा ठाकरे ने केसरिया गाने से शुरुआत कर लोगों को लुभाया। लग जा गले..., पहले भी मैं तुमसे मिला हूं..., कजरा रे... एक के बाद एक सुपरहिट प्रस्तुति दी। वहां बैठे शहरवासियों के बीच पहुंच कर उनको थिरकने पर मजबूर कर दिया। शहरवासियों ने सात समंदर पार..., मुझको हुई न खबर... और तारा रा रा... जैसे गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। अमर उजाला ने 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन
2 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
सभी को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
कार्निवल के दौरान शहर के कई बच्चों और युवाओं ने अपना हुनर दिखाया। अमर उजाला की तरफ से सभी को प्रशस्तिपत्र व गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले युवाओं और बच्चों ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
3 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
आज मचेगी धूम, होगा टैलेंट शो
अगर आपके अंदर हुनर है तो उसे दिखाने के लिए अमर उजाला आपको सार्वजनिक मंच दे रहा है। सोमवार की शाम अमर उजाला दिवाली कार्निवल के आखिरी दिन शहरवासियों के लिए खास होगी। इसमें बैंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस और टैलेंट शो की प्रस्तुति होगी। इसमें शहर की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
4 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने दी सोलो डांस की प्रस्तुति
छोटे-छोटे बच्चों ने सोलो डांस की प्रस्तुति दी। अरुनिमा एकेडमी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। कार्निवल का लुत्फ उठाने आईं अंशिका सिंह, इपशिता, आन्या कश्यप ने डांस पर प्रस्तुति दी। विनय सिंह के गाने ने शहरवासियों की ऊर्जा बढ़ा दी। जसप्रीत ने गाने पर प्रस्तुति दी। अंत में इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी जादूगरी दिखा चुके अंकुर ने मैजिक शो प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
5 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
खबरों के साथ संस्कृति को सहेज रहा अमर उजाला : संजीव
पाठकों तक देश-दुनिया खबरें पहुंचाने के साथ अमर उजाला संस्कृति को भी सहेज रहा है। अमर उजाला कार्निवल के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने ये बातें कहीं। इससे पहले उन्होंने विशिष्ट अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, बीइंग अलाइव की संस्थापक डॉ. सबीन अहसन, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर मुकेश गुप्ता के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम सद्भावना से जुड़ा है। इसमें सभी धर्मों का सम्मान किया गया। इसकी शुरुआत भी सद्भावना पुलाव से हुई। यह सौहार्द के लिए एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
6 of 9
आशी और अर्पणा
- फोटो : अमर उजाला
मेला बहुत अच्छा लगा। सबसे अधिक मजा स्टार नाइट में कलाकारों की प्रस्तुति देखकर आया। परिवार के साथ बहुत आनंद लिया। - आशी
जादूगर के करतब बहुत अच्छे लगे। अंत में जादू से तिरंगा निकाला तो सभी अपने स्थान पर खड़े हो गए। देशभक्ति का संदेश दिल को छू गया। - अंकित
बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। यहां जमकर खरीदारी की। मेले के जरिये सामाजिक एकता भी देखने को मिली। - अर्पणा गर्ग
बहुत अच्छा आयोजन रहा। सुरमयी शाम ने समा बांध दिया। दोस्तों के साथ फास्ट फूड का भी आनंद लिया। बच्चों की प्रस्तुति भी खास रही। - आर्यन यादव
विज्ञापन
7 of 9
दिवाली कार्निवल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ऊंट की सवारी को आतुर दिखे बच्चे
कार्निवल के दूसरे दिन ऊंट की सवारी के लिए बच्चे खासे उत्साहित दिखे। अपनी बारी के लिए अभिभावकों के साथ बच्चे कतार में लगे रहे। वहीं, सवारी के दौरान कुछ बच्चे मुस्कुराते दिखे तो किसी के चेहरे पर ऊंचाई का डर साफ नजर आया।
8 of 9
अमर उजाला दिवाली कार्निवल
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने की जमकर मस्ती
मेले में हर तरफ रंग-बिरंगी रोशनी के बीच युवाओं की टोली स्टार नाइट का आनंद लेती रही। युवक-युवतियां अपने दोस्तों व परिजनों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। कलाकारों के साथ सभी दर्शक गानों के बोल को गुनगुनाते रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुति दी।
फास्ट फूड का लिया स्वाद
मेले में आए लोगों ने रोड के दोनों ओर लगे फास्ट फूड के स्टॉल पर परिजनों व दोस्तों के साथ व्यंजनों का स्वाद लिया। चाट, पकौड़ी, पापड़, मोमो, आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ रही। खिलौनों की दुकान पर बच्चे खरीदारी करते रहे।