फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: फुहारों ने बुहारी राह, अतिथियों ने हांका श्रीकृष्ण का रथ, देखें दधिकांदो शोभायात्रा की तस्वीरें

Sun, 06 Sep 2026 10:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में श्री सीताराम मंदिर से शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की 137वीं दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। विधायक संजीव अग्रवाल और रश्मि पटेल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान 17 झांकियां और ग्वाल-बाल के करतब मुख्य आकर्षण थे। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण का रथ हांकते कैंट विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला
बरेली के कटरा चांद खां स्थित श्री सीताराम मंदिर से शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की 137वीं दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों ने रथ हांका तो आसमान से झरती फुहारों के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बूंदें राह बुहार रही हों। जिस मार्ग से शोभायात्रा निकली, दोनों किनारे दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। किसी ने अपने आराध्य को फल चढ़ाए तो किसी ने मिष्ठान। युवाओं की टोली के करतब और 17 नयनाभिराम झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं।

विज्ञापन

2 of 5
रथ पर सवार श्रीकृष्ण के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों ने उतारी आरती 
श्री सीताराम मंदिर परिसर में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल ने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक कर प्रथम आरती उतारी। इसके बाद पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन व महापौर उमेश गौतम ने भगवान की आरती उतारी। रथ को हांककर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र से आए झांझ डमरू मंडल का प्रदर्शन रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
शोभायात्रा में शामिल झांकियां - फोटो : अमर उजाला
झांकियों ने मन मोहा 
ग्वाल-बाल की तीन टोलियों ने शानदार करतब दिखाए। सबसे आगे ग्वाल-बाल, उसके बाद बैंड और भगवान श्रीकृष्ण का रथ चल रहा था। श्रीगणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, भारत माता, खाटू श्याम, शिव परिवार, दुर्गा देवी, खाटू श्याम, और बजरंगबली की पंचमुखी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सबसे पीछे भजन मंडली लोगों को भक्तिरस से सराबोर कर रही थी।
 

4 of 5
शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और भोग के रूप में प्रसाद वितरित किया। भक्त गलियों के दोनों ओर से भगवान के रथ पर फूल बरसा रहे थे। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, राजेश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, सर्वेश गुप्ता, तोताराम गुप्ता, रामेंद्र प्रसाद, पन्नीलाल मौर्य, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभायात्रा में नृत्य करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यहां से गुजरी शोभायात्रा 
शोभायात्रा श्री सीताराम मंदिर से शुरू होकर सिंधुनगर, ईसाइयों की पुलिया, बालजती कन्या इंटर कॉलेज, नवादा शेखान, ब्रह्मदेव त्रिवेदी मंदिर, तिरंगा होटल, सहसवानी टोला, जगतपुर, मीरा की पैठ, घेर जाफर खां, बजरिया, रोहली टोला, श्यामगंज, गंगापुर होते हुए कटरा चांद खां पहुंचकर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें