फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Murder Case: कोमल पर चाकू से किए थे 25 से ज्यादा वार, इस बात पर हैवान बना जीजा

Thu, 19 Dec 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

 Shahjahanpur Murder Case : शाहजहांपुर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी कोमल की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। आरोपी अंशुल ने उस पर चाकू से 25 से अधिक वार किए थे। पोस्टमॉर्टम में इसका खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 6
कोमल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी नितिका सक्सेना उर्फ कोमल के शरीर पर 25 से ज्यादा घाव मिले हैं। चाकू से ताबड़तोड़ वार से उसके गले की हड्डी भी टूट गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कोमल के सीने, हाथ और चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। 

सदर पुलिस ने सुभाषनगर पुलिया के पास से हत्यारोपी उसके जीजा अंशुल शर्मा उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि छोटे भाई से शादी के लिए जोर डालने पर कोमल ने उसकी काफी ज्यादा बेइज्जती की थी। इससे गुस्से में आकर उसने बर्बर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।   
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करती मृतका की मां सविनय सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
स्वर्गीय सुरेश बाबू सक्सेना की बेटी कोमल की मंगलवार को उसके जीजा अंशुल ने घर में घुसकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। उसने कोमल पर ताबड़तोड़ वार किए थे। हत्यारोपी अपनी सास सविनय पर भी झपटा था। उन्होंने भागकर जान बचाई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में अंशुल उर्फ रवि ने बताया कि 22 जनवरी 2021 को वर्तिका उर्फ रुबी से उसने प्रेम विवाह किया था। बिरादरी अलग होने से वर्तिका के परिवार वाले राजी नहीं थे। किसी तरह वर्तिका के परिजन माने। तब मकान बनवाने के लिए सास ने सात लाख रुपये दो बार में उधार दिए थे। 

4 of 6
मृतका की मां को संभालती परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद सास और साला अंकुर आए दिन उनसे रुपये की मांग करते थे। इसके लिए वह उसकी बेइज्जती करते थे। रुपये न देने पड़ें, इसलिए उसने अपने छोटे भाई पंकज शर्मा उर्फ छोटू से कोमल की शादी कराने का प्रस्ताव रखा था। अंशुल की योजना थी कि कोमल उसके घर आ जाएगी तो उसे रुपये नहीं देने पड़ेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
कोमल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हत्या से पहले पी शराब
इंस्पेक्टर सदर सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी अंशुल ने 16 दिसंबर की रात खूब शराब पी थी। वारदात वाले दिन सुबह दस बजे कोमल के घर जाने वाली गली के सामने भी बैठा। वहां भी उसने शराब पी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
अंशुल ने सवा 11 बजे कोमल को ट्यूशन पढ़ाकर लौटते देखा। फिर चाकू को जैकेट में छिपाकर ले गया और हमला कर दिया। आरोपी की सास आंगन में कुछ काम कर रही थी। शोर होने पर वह आ गई। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू को फेंक भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें