उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर कपडों के बगैर अधजली मिली एसएस कॉलेज की छात्रा और परिजन के बयान के बाद यह साफ हो रहा है कि दरिंदे गैंगरेप के बाद छात्रा को जलाकर मारने की तैयारी से आए थे। लखनऊ के सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी की सहेली ने ही पूरा षड्यंत्र रचा है। उसने ही साजिश रचकर बेटी को कॉलेज के बाहर भेजा। युवकों से मिलवाया, जिन्होंने उसके साथ हैवानियत की।