गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर बरेली मंडल के सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर लोगों ने देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बरेली में गुरुवार सुबह से ही देशभक्ति के तराने गूंजने लगे। गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद भव्य परेड हुई। कैबिनेट मंत्री ने परेड की सलामी ली। परेड में शामिल पुलिस के जवानों के जोश और जज्बे ने दर्शकों में भी उत्साह का संचार कर दिया। इस अवसर पर एडीजी प्रेमचंद मीना, आईजी राकेश सिंह, डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर संयुक्ता समद्दार और डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने अपने कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया। कमिश्नर ने कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई। अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी तिरंगा शान से लहराया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ थ्री के रूप में काम कर रहे एएसपी चंद्रकांत मीना को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए।
4 of 8
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति के तरानों के बीच परेड की गई।बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 9.30 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस की आठ टीमें ने परेड कर सलामी दी।
विज्ञापन
5 of 8
बदायूं पुलिस लाइन में राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ली परेड की सलामी
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं में गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर समेत जिले के सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, स्कूलों व अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट में डीएम मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस की परेड हुई, जिसमें राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी ओपी सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगे के रंग में रंगे पुलिस कर्मियों की छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बदायूं क्लब में डीएम मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
6 of 8
सरसों के खेत में तिरंगे के साथ छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
कस्बों और गांवों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तिरंगे के रंग में रंगे बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं 74वें गणतंत्र दिवस पर वसंती छटा भी बिखरी। दरअसल, गुरुवार को वसंत पंचमी का पर्व भी है। इस अवसर पर जहां आसमान पर तिरंगामय पतंगें उड़ती दिखाई दीं, वहीं स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए सरसों के खेतों में फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
7 of 8
आंवला में निकाली गई प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के आंवला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भरत जी इंटर कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें महापुरुषों के स्वरूप बनाए। छात्र-छात्राओं की झांकियां भी शामिल हुईं। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर विद्या मंदिर पर समाप्त हुई। यहां पर प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
पीलीभीत में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यमंत्री संजय गंगवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी विभागों में ध्वजारोहण किया गया। सरकारी एवं अर्धसरकारी स्कूलों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।