स्टेडियम में मोमबत्ती व दीया जलाते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों ने एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, हॉकी ग्राउंड, बास्केटबाल और वालीबाल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम्नास्टिक हाल आदि को हजारों मोमबत्ती और दीपकों से रोशन किया। इसके बाद नए बन रहे ट्रैक पर पूजन कर भव्य आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सभी ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी और मिठाइयां बांटी।