फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: बरेली में खिलाड़ियों ने मोमबत्तियों और दीयों से रोशन किए खेल मैदान, दिखा खूबसूरत नजारा

Wed, 30 Oct 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में दीपोत्सव के अवसर पर खेल के मैदान दीयों और मोमबत्तियों की रोशनी से नहाए। मंगलवार को खिलाड़ियों ने दिवाली मनाई। इस दौरान स्टेडियम में खूबसूरत नजारा दिखा। 
विज्ञापन
1 of 5
स्टेडियम में दिखा खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मंगलवार शाम को स्टेडियम का नजारा बदला नजर आया, न क्रिकेट न दौड़ और न ही हॉकी। सूरज ढलने के बाद पूरा मैदान हजारों मोमबत्तियों व दीपकों की रोशनी में जगमगा उठा। यह मौका था धनतेरस का, जब शहर के तमाम खिलाड़ियों ने बिना किसी धर्म, जाती, वर्ग का भेद किए मोमबत्ती को रोशन कर एकता ओर सद्भावना का संदेश दिया। शाम के समय सभी खिलाड़ी इस रोशनी के जश्न में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। दीपोत्सव पर खेल के मैदान रोशनी से नहा गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टेडियम में मोमबत्ती व दीया जलाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों ने एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, हॉकी ग्राउंड, बास्केटबाल और वालीबाल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम्नास्टिक हाल आदि को हजारों मोमबत्ती और दीपकों से रोशन किया। इसके बाद नए बन रहे ट्रैक पर पूजन कर भव्य आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सभी ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

3 of 5
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
सभी खेलों के खिलाड़ी मैदान के पास लगे डीजे पर जमकर थिरके। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, सोनेंद्र श्रोतिया, ओपी कोहली, कमल किशोर, अविनाश कुमार आदि भी शामिल रहे। 

4 of 5
दीयों की रोशनी से जगमगा उठा स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
इसी ऐसा ही दृश्य कैंट स्थित साई स्टेडियम व रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम का देखने को मिला। यहां खिलाड़ियों व कोचों ने मैदान में पूजन कर करीब 1001 मोमबत्तियों से पूरे स्टेडियम को जगमगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खिलाड़ियों ने मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
सभी खिलाड़ियों ने दीपावली की खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी। इस दौरान जेएस द्विवेदी, बीए शर्मा, गायत्री कनौजिया, रोहित शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, अजय कश्यप आदि मौजूद है।

स्टेडियम में दिखा खूबसूरत नजारा, देखें वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें