यूपी के पीलीभीत जिले में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और घटनास्थल पर टहल रहे किशोर की गोली लगने से मौत हुई है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के निधन के बाद नए अध्यक्ष बने तो विरोधी सवाल उठा रहे थे। पिछले साल भी इस मामले में समझौता हुआ था, मगर विवाद नहीं थमा।
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर चल रही रंजिश आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पिछले साल भी विवाद हुआ था।
उस समय स्थानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया था। हालांकि, इस बार विवाद को समय रहते नहीं सुलझाया जा सका और सोमवार रात सिटी गेट के पास हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब और अध्यक्षता को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। कौशल गुप्ता पक्ष की ओर से वर्तमान मेला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता से कमेटी के रुपये का हिसाब मांगा जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया। पिछले साल मामला बढ़ने पर जनप्रतिनिधि ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही।
4 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को कस्बे के एक बरातघर में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें हिसाब-किताब को लेकर फिर कहासुनी हो गई। बैठक खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के लोग लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सिटी गेट के पास कौशल गुप्ता पक्ष के लोगों ने अंकित गुप्ता और उसके भाई पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
5 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर, कार के टूटे पड़े शीशे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगने से अंकित गुप्ता और वहां से गुजर रहे 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि मोहित गुप्ता ने भी बरेली ने जाते समय दम तोड़ दिया। तीन लोगों की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
6 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि थाना प्रभारी की लापरवाही मिलेगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
7 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना स्तर पर थी विवाद की पूरी जानकारी
घटना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और इसकी जानकारी थाना स्तर पर भी थी।
8 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी हस्तक्षेप कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाता तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। हालांकि, थाना प्रभारी की भूमिका और विवाद की जानकारी के संबंध में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
9 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि एक पक्ष ने रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। वारदात के मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
10 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि कुनाल श्रीवास्तव (14), अंकित गुप्ता (29) और उनके भाई मोहित गुप्ता (31) की मौत हो गई। कुनाल श्रीवास्तव के सिर और अंकित गुप्ता के कंधे में गोली लगी। थाने से 500 मीटर दूर अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी से पूरे इलाके में भगदड़ और अफरातफरी मच गई।
11 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तनाव को देखते हुए पूरे कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव खुद मौके पर पहुंचे।
12 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरिया कस्बा निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता और कौशल गुप्ता के बीच रामलीला मेला कमेटी के संचालन को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। सोमवार रात दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।
13 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि कौशल गुप्ता के पक्ष की ओर से रायफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। फायरिंग में नरेश गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता के पुत्र रोष गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के पुत्र कुनाल श्रीवास्तव (14) गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़े।
14 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय कुनाल घटना के समय वहां टहल रहा था। तभी उसके सिर में गोली लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
15 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां मोहित गुप्ता की मौत हो गई। रोष गुप्ता की हालत गंभीर है।
16 of 17
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंदे के हिसाब और नई कमेटी को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक चंदे के हिसाब एवं नई कमेटी गठन को लेकर विवाद था। कौशल गुप्ता इस बार मेला कमेटी का पदाधिकारी बनने की दावेदारी कर रहा था। उसने आय-व्यय के हिसाब पर सवाल उठाते हुए बैठक में हंगामा कर दिया। अंकित और मोहित ने इस पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि उसी दौरान कौशल गुप्ता व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी।
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता व दो अन्य को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। -सुकीर्ति माधव, एसपी