चूका बीच पर बनी वाटर हट
- फोटो : अमर उजाला
यह रहेगा हटों का किराया
थारू हट का किराया एक भारतीय सैलानी के लिए एक रात का 5000, दो के लिए 5500 और तीन के लिए 6500 रुपये है। इसी प्रकार एक विदेशी मेहमान के लिए यही किराया 14000, दो के लिए 16000 और तीन के लिए 18000 रुपये तय किया गया है। ट्री हट के लिए एक भारतीय सैलानी के लिए 8000, दो के लिए 9000 और तीन के लिए 10000 निर्धारित किया है। इसी तरह से एक विदेशी सैलानी के लिए क्रमश: 18000, 20000 और 22000 रुपये है।