फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अनदेखी और...' , एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू, फिर कशिश को मार डाला; 'प्रेमी' ने बताया कत्ल का कारण

Thu, 16 Jul 2026 09:04 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने घटना के एक दिन पहले ही चाकू खरीदा था। चाकू बैग में छिपाकर अस्पताल ले गया था। आरोपी ने हत्या का कारण भी बताया है।
विज्ञापन
1 of 14
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में आरोपी सागर सिंह ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि कशिश उससे करीब दो माह से बात नहीं कर रही थी और लगातार उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसी खामोशी ने उसके भीतर ऐसा गुस्सा भर दिया कि उसने सोमवार को बाजार से चाकू खरीदा और फिर बातचीत के बहाने पहुंचकर कशिश की जान ले ली। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मंगलवार सुबह जिला अस्पताल का सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल की छात्रा कशिश पटेल पर उसी के सहपाठी सागर सिंह ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए। लहूलुहान हालत में कशिश को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। एक होनहार छात्रा की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ी अस्पताल कर्मी निधि भी हमले में घायल हो गई।

विज्ञापन

2 of 14
कशिश को देखकर सीटी स्कैन रूम से बाहर निकलता आरोपी सागर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कशिश से प्रेम करता था, लेकिन पिछले करीब दो माह से कशिश ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वह उसे लगातार अनदेखा कर रही थी। इसी बात से वह भीतर ही भीतर आक्रोशित हो गया। उसने सोमवार को बाजार से करीब 12 इंच लंबा चाकू खरीदा और मंगलवार सुबह बैग में छिपाकर अस्पताल पहुंच गया। 
 
विज्ञापन

3 of 14
कुर्सी पर लगा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीटी स्कैन कक्ष में कत्ल
सीटी स्कैन कक्ष में उसने पहले कशिश को बैठा देखा और बाद में जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। 
 

4 of 14
कशिश को देखकर सीटी स्कैन रूम से बाहर निकलता आरोपी सागर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी का बैग और घटनास्थल से मिले रक्त के नमूनों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। बुधवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 14
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। मामले में सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर विवेचना की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा। ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।
 
विज्ञापन

6 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल से कोर्ट तक रहा कड़ा पहरा
आरोपी को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान कड़ी सुरक्षा में रखा गया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे अदालत ले जाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन

7 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले- प्राचार्य लिखित शिकायत को दबा गईं, आरोपी को हो फांसी
पीलीभीत जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकू मारकर हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों का गुस्सा खुलकर सामने आया। कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 

 

8 of 14
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में कशिश पटेल की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही आरोप लगाया कि छात्रा ने आरोपी की हरकतों की लिखित शिकायत कॉलेज प्रशासन से की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए और घटना हत्या तक पहुंच गई। जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में बुधवार को उसके परिजन न्याय की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। 

9 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी विकास पटेल ने बताया कि कशिश उनकी भतीजी थी। बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उसका दाखिला पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल कोर्स में कराया गया था। वह पढ़ाई में बेहद मेहनती और होनहार छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि सागर सिंह काफी समय से कशिश को परेशान कर रहा था। 

10 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी हरकतों से तंग आकर कशिश ने पिछले दिनों कॉलेज की प्राचार्य को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शिकायत पर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो आरोपी के हौसले नहीं बढ़ते। विकास पटेल ने बताया कि वह कशिश के माता-पिता, मौसा और अन्य रिश्तेदारों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव से मिले।

11 of 14
कशिश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरामेडिकल की छात्रा की हत्या
पीलीभीत के जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा कशिश पटेल (20) को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

12 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद साथी नर्स से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी सागर सिंह ने हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि कानपुर के रहने वाले आरोपी सागर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

13 of 14
आरोपी सागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती जांच के मुताबिक यह हमला कथित एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद का नतीजा लगता है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। एसपी ने कहा कि बरेली में भुता के गांव केसरपुर निवासी कशिश पुत्री रोहिताश कुमार मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
 
विज्ञापन

14 of 14
कशिश पटेल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेनिंग के लिए सुबह वह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थी। तभी सागर ने उस पर हमला कर दिया। शहर के चौक बाजार निवासी नर्स निधि भी घायल हो गईं। वारदात के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों ने चाकू छीनकर आरोपी को पकड़ लिया। वारदात के बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें