बरेली में पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय सभागार में एडीजी पीसी मीना ने रविवार को यूपी पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और द्वितीय अग्निशमन अधिकारी के पदों पर चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नवनियुक्त सब इंस्पेक्टर्स ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को भी सुना। नियुक्ति पत्र पाकर सब इंस्पेक्टरों के चेहरे खिल उठे। बरेली जिले की 23 महिलाएं भी सब इंस्पेक्टर बनी हैं। बदायूं की चार, शाहजहांपुर की पांच और पीलीभीत की छह महिलाओं को भी कामयाबी मिली है।
वहीं, बरेली के 70, बदायूं के 25, शाहजहांपुर के 20 और पीलीभीत के 28 पुरुष यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। समारोह में प्रमाण पत्र लेने आए अभ्यार्थियों के साथ उनके परिवार वाले भी पहुंचे थे। प्लाटून कमांडर पीएसी के पद बरेली जिले से दो, शाहजहांपुर से तीन, बदायूं और पीलीभीत से एक-एक व्यक्ति को नियुक्ति मिली है।