फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बगैर इजाजत मजार पर करा दिया नया निर्माण, भाजपा सांसद की शिकायत पर तोड़ने का आदेश

Sat, 25 Jan 2025 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में प्रशासन ने मजार पर कराए गए अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया है। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह अवैध निर्माण से बल्लियां हटाना शुरू कर दिया। हालांकि ताजा लेंटर होने के कारण अभी निर्माण नहीं तोड़ा गया है।
विज्ञापन
1 of 6
मजार पर कराया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मजार पर बिना अनुमति के नया निर्माण करा दिया गया। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने इसे तोड़ने का आदेश दिया है। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया है। कार्रवाई होने के डर से अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने लिंटर में लगे बांस बल्लियां हटानी शुरू कर दीं। इस अवैध निर्माण की शिकायत सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने प्रशासन से की थी।

गनेशपुर गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर लगभग 30 साल पुरानी छोटी मजार बनी हुई है। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने प्रशासन से अनुमति लिए बिना उसी मजार पर पिलर खड़े कर लगभग 20 फुट ऊंचा नया निर्माण कराकर चार दिन पहले लिंटर डाल दिया। 

विज्ञापन

2 of 6
अवैध निर्माण से बल्लियां हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार उसी रास्ते से गुजरे। उन्होंने नया निर्माण कार्य होते देख एसडीएम को फोन पर नाराजगी जताई। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने शुक्रवार को हलका लेखपाल संजय सिंह को भेजा। लेखपाल ने गांव के प्रधान के पति से इस बारे में पूछताछ की। कागज न दिखा पाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

3 of 6
अवैध निर्माण से बल्लियां हटाता युवक - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 लोगों पर पांच-पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद कर अवैध निर्माण तोड़ने को कहा। थोड़े एतराज के बाद वे लोग बांस बल्लियां हटाना शुरू कर दीं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को पूरा अवैध निर्माण हटा देंगे। हालांकि ताजा लेंटर पड़ा होने के कारण अभी सिर्फ छज्जे की बल्लियां ही हटाई गई हैं। 

4 of 6
अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि गनेशपुर में डेढ़ महीने से निर्माण का काम चल रहा था लेकिन पुलिस व प्रशासन के किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक न लग सकी। अगर बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार इस रास्ते से नहीं निकलते तो बिना अनुमति बनाए गई मजार की किसी को जानकारी नहीं होती। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर यह निर्माण कराने वाले लोगों का कहना है कि इस जगह पर 40 साल पहले पांच लोगों को दफन किया गया था। उनकी कब्रों के ऊपर छोटी मजार का निर्माण कराया गया था। वे अब पुरानी हो गईं थीं व छत बरसात में टपकती थी। इस कारण नया निर्माण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मजार के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
शाही के थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि ग्रामीणों ने खुद ही अवैध निर्माण हटाने की बात कही है। 100 लोगों का मुचलका पाबंद किया गया है। गांव में शांति है। अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें