फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रसूख पर बने अवैध बरातघर को छह घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर, सरियों का जाल बना सिरदर्द; इस तरह चली कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस का अवैध बरातघर छह घंटे में चार बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। मकान को जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए। वर्ष 2024 में प्राधिकरण ने पहला नोटिस दिया था। पांच माह पहले ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था। 
विज्ञापन
1 of 11
bareilly violence case - फोटो : अमर उजाला
बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले में आवासीय नक्शे पर बनाए गए अवैध बरातघर (रजा पैलेस) पर शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के चार बुलडोजर छह घंटे तक गरजते रहे। उसे जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चली। बीडीए के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नफीस को पहला नोटिस दिया गया था। पांच माह पहले ही बरातघर के ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है।
विज्ञापन

2 of 11
बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले में कसाईखाने के पास स्थित रजा पैलेस को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 11
चार बुलडोजरों से की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
शाम तक बरातघर जमींदोज
किला पुलिस के साथ पीएसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थिति का जायजा लिया। इसके थोड़ी देर बाद जिला प्रशासन और बीडीए की टीम चार बुलडोजरों के साथ पहुंची। बुलडोजर गरजे तो घन लेकर पहुंचे मजदूरों ने भी बरातघर के ऑफिस को गिराना शुरू कर दिया। शाम तक बरातघर जमींदोज हो गया।
 

4 of 11
नफीस के बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ हजार वर्गमीटर में वक्फ की जमीन पर हुआ था अवैध निर्माण
जखीरा में रजा पैलेस का अवैध निर्माण से लगभग डेढ़ हजार वर्गमीटर जमीन पर किया गया था। यह जमीन वक्फ की है, जिसके मुतवल्ली शोयेब बेग हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हॉल शोयेब के साथ साझेदारी में बनाया गया था। बवाल के मुख्य आरोपियों में शामिल नफीस को शोयेब का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी नफीस के बरातघर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
पांच करोड़ से अधिक की लागत, अवैध तौर पर अर्जित कमाई लगाने का अंदेशा
रजा पैलेस के जमीन की कीमत और निर्माण की लागत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अवैध तौर पर अर्जित की गई कमाई को इसमें लगाया गया है। डॉ. नफीस के पास खुद की सिर्फ एक चश्मे की दुकान है। इसके अलावा जितनी भी संपत्तियां हैं, वे या तो कब्जे की हैं या वक्फ बोर्ड की हैं।
विज्ञापन

6 of 11
बीडीए और पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
सड़क को दोनों ओर से किया बंद, छतों पर तैनात रही पुलिस
रजा पैलेस पर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। सड़क ज्यादा चौड़ी न होने की वजह से दोनों ओर से आवागमन रोकने के साथ ही आस-पास की दुकानों को भी बंद करा दिया गया था। आलाधिकारियों ने बताया कि बरातघर की ओर आने वाला रास्ता ज्यादा चौड़ा न होने से आवागमन को बंद रखा गया। तंग गलियों में सुरक्षा की दृष्टि से छतों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, ताकि चारों ओर निगरानी रख सकें। 
 
विज्ञापन

7 of 11
बुलडोजर से तोड़ा गया लिंटर - फोटो : अमर उजाला
सरियों का जाल बना सिरदर्द तो गरजा चौथा बुलडोजर
रजा पैलेस के छत में पड़ा सरियों का जाल दो घंटे तक सिरदर्द बना रहा। इसके बाद चौथे बुलडोजर ने मोर्चा संभाला। तब जाकर कार्रवाई पूरी हो सकी। दरअसल, बीडीए की टीम तीन बुलडोजरों के साथ बरातघर को तोड़ने पहुंची। एक बुलडोजर ने अंदर घुसकर कार्रवाई शुरू की तो दो बुलडोजर चहारदीवारी गिराने लगे।

8 of 11
नफीस के बरातघर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच अंदर के बुलडोजर ने लिंटर को तोड़ने का प्रयास शुरू किया। 15 मिनट की मशक्कत के बाद भी लिंटर नहीं टूटा और उसके साथ एक अन्य बुलडोजर को लगाया गया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो तीन बुलडोजर एक साथ जुटे। 

9 of 11
बुलडोजर से दीवारें तोड़ते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सरियों का जाल मजबूत होने की वजह से लिंटर दो घंटे तक टस से मस न हुआ। इसकी सूचना बीडीए के अधिकारियों को दी गई तो शाम को चौथा बुलडोजर पहुंचा। तब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सका।सीधा लिंटर तोड़ने में जब बुलडोजर नाकाम साबित होने लगे तो एक बुलडोजर ने किनारे से दीवारों को तोड़ना शुरू किया। इसके बाद देखते ही देखते लिंटर कमजोर होकर नीचे की ओर आने लगा और चारों बुलडोजर ने मिलकर रजा पैलेस को ध्वस्त कर दिया।
 

10 of 11
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. - फोटो : अमर उजाला
आवासीय नक्शा पास कराकर अवैध तौर पर रजा पैलेस संचालित हो रहा था। इसके लिए पांच माह पहले ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हो चुके थे। नफीस को पक्ष रखने के लिए पूरा समय दिया गया था। नोटिस जारी करने के बाद एक माह अपील का समय होता है और 15 दिनों का नोटिस देना होता है। यह प्रक्रिया बहुत पहले हो चुकी है। यह प्राधिकरण की रूटीन कार्रवाई है। कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप अमल में लाई गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - मनिकंडन ए, बीडीए उपाध्यक्ष
 
विज्ञापन

11 of 11
नफीस के बरातघर पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
इस तरह चली कार्रवाई
अपराह्न 1:15 बजे : किला पुलिस व पीएसी पहुंची।
2:40 बजे : जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।
3:05 बजे : बीडीए की टीम पहुंची।
3:10 बजे : बीडीए का पहला बुलडोजर पहुंचा।
3:13 बजे : बुलडोजर गेट तोड़कर बरातघर के अंदर घुसा।
3:15 बजे : बरातघर के अंदर का टीम ने जायजा लिया।
3:17 बजे : बीडीए की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई।
3:19 बजे : बीडीए के दो अन्य बुलडोजर पहुंचे।
4:30 बजे : बीडीए उपाध्यक्ष के साथ चौथा बुलडोजर पहुंचा।
5:38 बजे : बरातघर का लिंटर ढहाया।
7:00 बजे : बरातघर जमींदोज, टीम लौटी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें