बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गुरुवार सुबह सात बजे कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। सात वाहन आपस में टकरा गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। दरअसल, सबसे पहले बहेड़ी की ओर से आ रहे ई रिक्शा को पीछे से साइड लगी। इससे ई रिक्शा में बैठे लोगों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद इनका ट्रक चालक से विवाद होने लगा। इसी दौरान पीछे से आई एंबुलेंस, कार, दो ट्रक, मेडिकल कॉलेज की बस, ट्रैक्टर समेत कुल सात वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। कुल सात वाहन भिड़े थे।