बरेली के हजियापुर से एक अप्रैल को प्रेमी के साथ निकली मंतशा नाम की युवती ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है। मंतशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर इसकी जानकारी दी है। उसने बताया है कि वह अपने प्रेमी हरिशंकर उर्फ लुक्का के साथ पूरी तरह सुरक्षित है दोनों ने शादी कर ली है। उन्हें जान का खतरा है, इसलिए कहीं छुपे हुए हैं। उसने बरेली एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।