लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर को चाचा ने दो साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी अपनी भाभी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। भाभी के विरोध करने पर ही उसने मासूम को मार डाला।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। निघासन में युवक ने अपने मासूम भतीजे को मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी पर गलत निगाह रखता था। इस बात का खुलासा खुद उसकी भाभी ने किया है। उधर, अपने भतीजे की हत्या करने के बाद आरोपी चाचा हाथ में खून से सना बांका लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने भतीजे की हत्या कर दी है। सीओ महक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचीं। घटनास्थल का मुआयना किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिस्कुट दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
कस्बा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई शराब पीकर आया और घर में झगड़ा करने लगा। उसके बाद वह उनके दो वर्षीय बेटे को बिस्कुट आदि दिलाने के बहाने बाहर ले गया। उसके बाद वापस नहीं लौटा। करीब एक बजे वह बांका लेकर थाने पहुंचा और उसने पुलिस के सामने मासूम की हत्या करने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
गन्ने के खेत में मिला मासूम का शव
पुलिस आरोपी को लेकर नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची। जहां पर मासूम का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसकी दाहिनी आंख और सिर पर कई प्रहार किए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
4 of 6
मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फोन करके बताया कि बेटा भगवान को प्यारा हो गया
आरोपी युवक काफी देर तक जब नहीं लौटा तो उसकी तलाश में बच्चे के पिता और मां व्यापारी राजू के पास पहुंचे। उसी दौरान आरोपी का राजू के पास फोन आया, जिसमें आरोपी ने बताया कि बड़े भाई का बेटा भगवान को प्यारा हो गया है। यह खबर मिलते ही बच्चे की मां जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाभी ने जोर-जबरदस्ती का विरोध किया
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसका देवर उन पर बुरी नजर रखता है। सोमवार सुबह शराब के नशे में घर आया और उनसे जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर झगड़ा किया और दो वर्षीय बेटे को लेकर घर से बाहर चला गया। करीब एक किलोमीटर दूर नहरिया के पास उसने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी के थाने पहुंचने के बाद पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक, बच्चे की दाहिनी आंख और सिर पर कई प्रहार किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि बच्चे की पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।