फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात को प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, ड्रोन वाला चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा; दो घंटे तक हुआ ड्रामा

Thu, 24 Jul 2025 07:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में इन दिनों ड्रोन की दहशत है। सिरौली कस्बे के एक मोहल्ला में मंगलवार रात को एक युवक अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके घर मिलने पहुंच गया। इस बीच, मोहल्ले के लोगों ने ड्रोन वाला चोर समझकर उसको दबोच लिया और जमकर कूटा।
विज्ञापन
1 of 5
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश में इन दिनों रात में उड़ने वाले ड्रोन की दहशत फैली हुई है। इस दहशत के बीच बरेली जिले के सिरौली कस्बा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कस्बे के एक मोहल्ला में मंगलवार रात दो बजे उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके घर आधी रात को मिलने पहुंच गया। 

वहां पहुंचकर वह ऐसा फंसा कि उसकी जान पर बन आई। दरअसल, मोहल्ले के लोगों ने ड्रोन वाला चोर समझकर उसको दबोच लिया। ड्रोन चोर का शोर मचा तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने लाठी-डंडों से युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ से युवक को बचाकर थाने ले आई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रोन चोरों के डर से उड़ी लोगों की नींद
यहां बता दें कि इलाके में इस समय ड्रोन चोरों के डर से लोगों की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ला की एक युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया, लेकिन ड्रोन चोर की दहशत से मोहल्ले के लोग जाग रहे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक को देखकर मचाया ड्रोन चोर का शोर
वह किसी तरह छिपकर प्रेमिका के घर पहुंच गया, लेकिन वहां से निकलते समय उसकी शामत आ गई। युवक को मोहल्ले के लोगों ने देख लिया और ड्रोन चोर होने का शोर मचा दिया। यह देख युवक के होश उड़ गए। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। 

 

4 of 5
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक
लोगों ने एकत्र होकर उसे दबोच लिया। लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। युवक हाथ जोड़कर रहम करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग उसे चोर बताकर पीटते रहे। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरेली में युवक को ड्रोन वाला चोर समझकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे तक चला ड्रामा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचा लिया। इसको लेकर करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा। हालांकि दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया है। कोतवाल जगत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। युवक को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें