बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में कटी सड़क से कार नहर में गिर गई थी। कार में दिल्ली आईआईटी के तीन छात्र सवार थे। गनीमत रही कि उनके गंभीर चोट नहीं आई। छात्र गूगल मैप पर रूट देखकर कार चला रहे थे।
बरेली में गूगल मैप ने एक बार फिर से धोखा दिया। पीलीभीत में दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे आईआईटी दिल्ली के तीन छात्रों की कार सड़क कटी होने की वजह से सूखी नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, इससे तीनों को मामूली रूप से चोट आई है।
छात्रों ने बताया कि अनजान रास्ता होने की वजह से वे लोग गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। बता दें कि करीब 10 दिन पहले भी बदायूं को फरीदपुर बरेली से जोड़ने वाले अधूरे पुल से कार सहित गिरकर तीन युवकों की मौत हो गई थी। ये लोग भी गूगल मैप देखकर आगे बढ़ रहे थे। पुल खत्म होते ही कार नीचे जा गिरी, जिससे तीन युवकों की जान चली गई थी। इस मामले में बदायूं में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
2 of 7
बरेली कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुए हादसे पर इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु सिंह, गाजीपुर जिले के अमलपुर निवासी साथी शुभम कुमार राय व गोंडा जिले के आईटीआई मनकापुर निवासी मिलिंद प्रकाश के साथ कार से दोस्त निशांत अग्रवाल की शादी में सोमवार को पीलीभीत आए थे।
विज्ञापन
3 of 7
बरेली कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
तीनों आईआईटी दिल्ली के छात्र हैं। रात में वाहन न मिलने की वजह से एक अन्य दोस्त अंकित को बस में बैठाने सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचे। यहां से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत लौट रहे थे। छात्रों के मुताबिक मैप के चलते वे लोग पीलीभीत बाईपास से हटकर झिड़ीधाम वाले संपर्क मार्ग पर चले गए।
4 of 7
बरेली कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर कैनाल बड़ी नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। यहीं से कार नहर में जा गिरी। छात्रों को मामूली रूप से चोट आई है। कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
कटी हुई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तीनों छात्रों की कार संपर्क मार्ग पर पहुंच गई थी। कटान की जानकारी न होने पर कार नहर में चली गई। तीनों छात्रों ने बताया कि वे लोग गूगल मैप के सहारे चल रहे थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
6 of 7
क्षतिग्रस्त सड़क पर रखवाई गईं मिट्टी से भरी बोरियां
- फोटो : अमर उजाला
कार पलटने के बाद जागे, रातोंरात भरवाए सड़क के गड्ढे
फरीदपुर ब्रांच कैनाल की सड़क कट गई लेकिन अभियंताओं ने ठीक नहीं कराई थी। मंगलवार सुबह वहां हादसा होने के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार शाम छह बजे मौके पर पहुंचे। रातोंरात सड़क के उस हिस्से को ठीक करा दिया। अधिशासी अभियंता ने जेसीबी मंगवाकर सड़क पर मिट्टी डलवाई, ताकि कोई और हादसा न हो।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से टूटी थी, लेकिन कभी किसी ने मरम्मत नहीं कराई। सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए एस्टीमेट तैयार किया है और कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। इससे पहले गड्ढे भरवाने का काम शुरू हो गया है।