गर्मी के मौसम में पक्षियों के जीवन की रक्षा के लिए अमर उजाला ने 'सेव आवर बर्ड्स' मुहिम शुरू की है। अमर उजाला कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे इस मुहिम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान यहां शहर के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। आईजी ने पक्षियों के दाना-पानी के लिए प्रबुद्धजनों को पात्र वितरित किए। उन्होंने शहरवासियों से इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपील की। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे समाज में पशु पक्षियों की सेवा को धर्म से जोड़ा गया है। 'सेव योर बर्ड्स' मुहिम से अधिक से अधिक लोग जुड़ें। घर के बाहर, आंगन और छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। इससे भीषण गर्मी में हम पक्षियों को बचा सकें और अपनी आने वाली पीढ़ी कुछ दे सकें।
विज्ञापन
2 of 5
आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने कहा कि घर, आंगन और छतों पर रखे पात्रों में चिड़ियां दाना-पानी लेने आएंगी तो बच्चे भी चिड़ियों के बारे में जान सकेंगे। संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 5
आईजी ने पेड़ पर टांगा दाना-पानी का पात्र
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, भीषण गर्मी में तालाब, पोखर सूख जाते हैं। फसल कटने से खेत भी वीरान रहते हैं। ऐसे में पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई पक्षी तड़पकर मर जाते हैं।
4 of 5
सेव आवर बर्ड्स मुहिम
- फोटो : अमर उजाला
पक्षियों को इस तकलीफ से निजात दिलाने के लिए सेव आवर बर्ड्स मुहिम को क्रमवार शहर की गेटबंद कॉलोनियों, स्कूलों, संस्थाओं से लेकर सोसायटी में चलाकर दाना-पानी के लिए पात्र रखवाए जाएंगे।
आयोजन का उद्देश्य लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करना है। आप भी इस मुहिम से जुड़ना चाहते हैं तो दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए सेल्फी मोबाइल नंबर 9760863195 पर भेजें। चुनिंदा तस्वीरें अगले अंक में प्रकाशित की जाएंगी।