फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति को मारा, प्रेमी के साथ चली गई ओमा, तब शक यकीन में बदला; इश्क में पागल पत्नी का चौंकाने वाला कबूलनामा

Sat, 06 Jun 2026 09:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर में एक और पति मारा गया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में दबा दिया। आरोपियों ने पहले शराब पिलाई फिर दोनों ने पैरों से गला दबा दिया। प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर दोनों हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
1 of 8
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। कांट थाना क्षेत्र के लिंथरा गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने हिस्ट्रीशीटर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के साढ़े तीन माह बाद इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत
जानकारी के अनुसार, मृतका ओमकार सिंह एक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। उसकी पत्नी ओमा भारती के गांव लिंथरा निवासी नन्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे। ओमकार को इन संबंधों की भनक लग गई थी और वह इसका विरोध करता था। दोनों को डर था कि ओमकार उनके संबंधों के बारे में सबको बता देगा या उन्हें नुकसान पहुंचाएगा। इसी डर और प्रेम संबंध को जारी रखने की मंशा से ओमा भारती और नन्हे ने मिलकर ओमकार को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के साथ चली गई ओमा, तब शक यकीन में बदला
23 फरवरी को ओमकार के लापता होने के कुछ दिन बाद ही ओमा अपने प्रेमी नन्हे के पास चली गई थी। परिजनों को ओमा और नन्हे के बीच प्रेम संबंधों का पहले ही शक था। ओमकार के लापता होने के बाद जब ओमा, नन्हे के साथ चली गई तो परिजनों का शक यकीन में बदल गया। उन्हें यह भी यकीन हो गया कि ओमकार के लापता होने के पीछे इन्हीं दोनों का हाथ है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का राज खुल गया। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव मानपुर मलिकापुर निवासी ओमकार हिस्ट्रीशीटर था। नन्हे के संबंध उसकी पत्नी ओमा भारती से जरूर हो गए थे लेकिन दोनों को लगता था कि अगर उसे उनके संबंधों के बारे में पता चला तो वह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

4 of 8
shahjahanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब चार-पांच माह पहले ओमकार को इसकी भनक लग गई थी। उसने ओमा से विरोध जताया और उस पर नजर रखने लगा। इसके बाद ओमा और नन्हे ने ओमकार को रास्ते से हटाने की योजना तैयार कर ली। उसे मारकर बगीचे में दफनाने के बाद ओमा को भरोसा हो गया था कि अब उसकी हत्या का राज कभी नहीं खुलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह आराम से नन्हे के साथ रहने लगी थी। वहीं, पुलिस को ओमकार के मोबाइल की अंतिम लोकेशन कांट के लिंथरा गांव में मिल रही थी, लेकिन पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं थे। पुलिस को जब नन्हे और ओमा के संबंधों में बारे में जानकारी हुई तो दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सामने दोनों ने पूरा घटनाक्रम कबूल लिया।
शुक्रवार को एसपी सिटी के सामने पेश की गई ओमा के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वहीं, ओमकार के कंकाल को देख भाइयों की आंख से आंसू बह निकले। ओमकार की बहन ज्ञाना देवी व रीना भी रोते-रोते बेहाल हो गईं।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक ओमकार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओमकार पर दर्ज थे आठ मुकदमे
ओमकार के ऊपर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। सेहरामऊ दक्षिणी थाने में एक हत्या का मुकदमा दर्ज था तो तिलहर थाने में हत्या के प्रयास व डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज था। शहर के थाना सदर बाजार में हत्या के प्रयास, लूटपाट व गैंगस्टर की धारा में मुकदमा दर्ज था। सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी।

 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों का कत्ल
जनवरी में पुवायां थाना क्षेत्र में भांजे के इश्क में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया था। पति का गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
2024 में थाना रोजा क्षेत्र में पति की ईंट से कूचकर हत्या की, फिर पति की फटी खोपड़ी में हाथ डालते हुए पत्नी ने भेजा निकाल लिया था।
कुछ साल पूर्व निगोही के गौटिया गांव की पिंकी की उसके पति रमेश ने फुंकनी मारकर हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें