बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने खुद को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूट के दौरान पत्नी की हत्या की है। पूरे दिन चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शाम को राजफाश किया। हत्यारोपी पति ही निकला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी बच्चा पैदा न कर पाने का ताना देती थी, इस कारण उसकी हत्या की।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी सरताज पत्नी निदा के साथ दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में जींस सिलने का काम करता है। सोमवार रात दस बजे सरताज पत्नी के साथ घर आने को दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ। मंगलवार तड़के करीब चार बजे उझानी में बाइपास पर उतरा। बस से उतरकर वह पैदल ही कच्चे रास्ते से गांव को चल दिया।