फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी हत्याकांड: जिसके लिए छोड़ा परिवार... वो निकला हैवान, प्रेम विवाह के चार साल बाद ली जान

Thu, 26 Dec 2024 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया वैश्य में रागिनी की हत्या के मामले में उसके पति सोहन को जेल भेज दिया गया है। मायकेवालों ने बुधवार को रागिनी का अंतिम संस्कार किया। अपने दामाद की करतूतों को बताया। 
विज्ञापन
1 of 5
रागिनी का फाइल फोटो, आरोपी सोहन - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया वैश्य में रागिनी (26 वर्ष) की उसके पति सोहन द्वारा दीवार से सिर भिड़ाकर हत्या की जानकारी पर मंगलवार की देर रात उनके मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दामाद सोहन का व्यवहार हैवानों जैसा है। रागिनी का मानना था, वह सुधर जाएगा। इस कारण वह चुप रही। उसके जुल्म सहती रही। 
 
उन्नाव के थाना पुरवा के गांव मंगतखेड़ा निवासी रागिनी की मां बिंदेश्वरी साहू और सचिन की पत्नी अंशू साहू ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी ननद ने सोहन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद रागिनी मायके से कुछ दूर गांव खड़गीखेड़ा में सोहन के संग किराये पर रहने लगी थी। सोहन तीन माह बाद ही रागिनी को पीटने लगा। उन्होंने रागिनी से पुलिस की मदद लेने के लिए कहा, लेकिन रागिनी ने सुधार की गुंजाइश में ऐसा नहीं किया। बाद में सोहन अपने गांव जाकर रहने लगा तो मारपीट के कारण रागिनी ने कई बार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सोहन हर बार सांठगांठ कर लेता।  
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी की हत्या के बाद धोया था खून - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पूर्व सोहन ने रागिनी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रागिनी मायके आ गई थी, उसकी हालत बेहद खराब थी। भाभी और मां ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रागिनी का पांच माह का गर्भपात हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
रागिनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
21 दिसंबर को रागिनी को सोहन जबरन मायके से ले गया। वह रागिनी के मायके वालों से पांच हजार रुपये भी मांग रहा था। अंशू ने उसे 500 रुपये दिए थे। बुधवार सुबह रागिनी का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोहन के भाई सुभाष ने मुखाग्नि दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

4 of 5
घटनास्थल पर टूटी पड़ी चूड़ी - फोटो : अमर उजाला
सोहन से डरते हैं ससुराल के लोग
अंशू ने बताया कि सोहन नशेड़ी होने के साथ दबंग प्रवृत्ति का है, इस कारण वे लोग उससे डरते थे। रागिनी एक बार ससुराल नहीं जाना चाहती थी तो सोहन छह लोगों को लेकर उनके घर में घुस गया। रागिनी को जबरन ले गया। एक बार उसने पुलिस से भी फोन कराया था कि रागिनी को भेज दो नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। प्रेम विवाह के समय भी परिजन खिलाफ थे, लेकिन सोहन की दबंगई और रागिनी की जिद के कारण चुप रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रागिनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रागिनी को मारने की दी थी धमकी 
अंशू और बिंदेश्वरी ने कहा कि अगर वे लोग सोहन के इरादे भांप जातीं तो वे लोग रागिनी को उसके साथ नहीं भेजते। 21 दिसंबर को सोहन जब रागिनी को मायके से लेकर चला तो उसने कहा भी था कि वह रागिनी को मार देगा। मायके के लोगों ने उसकी धमकी को नशे में कही बात समझकर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें