फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के बाद कत्ल: चार साल के हैदर ने पूछा- कहां गई अम्मी, ढाई वर्ष के हुमायूं को रोता देख फफक पड़ीं दादी

Mon, 26 Dec 2022 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 8
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव हफीजपुर में 21 दिसंबर को अपनी पत्नी अक्सा फातिमा की हत्या के आरोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई मोहम्मद सफी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वसी ने करंट लगाकर पत्नी को मौत के घाट उतारा और उसके शव को कमरे में दफना दिया था। वारदात में उसका भाई भी शामिल था। मां की सूचना पर पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। घटना से गांव में लोग इस कदर डरे हुए हैं कि शनिवार की शाम उमा शर्मा और अक्सा फातिमा के शव को जब कब्रिस्तान में दफन किया गया तो उस समय पुलिस की मौजूदगी में चंद लोग ही शामिल हुए। वसी के दो बेटे हैं। मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद अब वृद्ध दादी ही दो मासूमों सहारा हैं।
विज्ञापन

2 of 8
दादी के साथ बच्चे - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अपने भाग्य को कोसती वृद्ध आशिया उस समय फफक कर रो पड़ीं, जब ढाई वर्ष का हुमायूं उसकी गोद में रो रहा था और चार वर्ष के हैदर अली ने पूछा कि अम्मी कहां गई है।

 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीओ गोला राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट से दर्शाया गया है। हत्यारोपी मोहम्मद वसी और उसके भाई मोहम्मद सफी का धारा 302 और 201 के तहत चालान किया गया है। घटना में प्रयुक्त करीब चार मीटर बिजली का तार भी बरामद किया गया है।
 

4 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में धर्म बदलवाकर निकाह करने वाले मोहम्मद वसी ने पत्नी उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की 21 दिसंबर को करंट लगाकर हत्या कर दी। फिर उसका शव कमरे में ही दफन कर दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Lakhimpur Kheri Murder - फोटो : अमर उजाला
हफीजपुर गांव में बुधवार को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब साथ रहने वाली मां शुक्रवार को घर लौटीं। बहू के न दिखने पर पूछताछ में बेटे ने हत्या की बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Lakhimpur Kheri Murder - फोटो : अमर उजाला
सीओ राजेश कुमार के अनुसार आरोपी मोहम्मद वसी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। रात में जब वह सोई गई तो उसने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और फिर बोर्ड से लंबा तार जोड़कर उसे करंट लगाकर मार दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
कमरे में दफना दी लाश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। वसी दो दिन तक उसी कमरे में सोया। आरोपी की मां आशिया कुछ दिन पहले कानपुर अपनी बेटी और दामाद के यहां गई थीं। शुक्रवार को लौटने पर जब बहू नहीं दिखी तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। 

 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या की बात पता चलने के बाद मां आशिया ने ही पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने कमरे में दफन किए गए शव को शुक्रवार रात निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें